Monday, June 22, 2020

सिंध जलावर्धन का काम अधूरा, समीक्षा बैठक में सांसद से ही पेमेंट मांगने लगा ठेकेदार का कर्मचारी

केंद्र के बाद अब प्रदेश में भी भाजपा की सरकार आ गई है। इसके बाद भी सिंध जलावर्धन योजना का काम पूरा नहीं हो पाया है। शिवपुरी शहर की जनता को को उम्मीद थी कि नए सांसद डॉ केपी यादव सिंध का पानी घर-घर तक जल्द पहुंचा देंगे, लेकिन आज एक साल से ज्यादा वक्त बीत गया है, हजारों घरों में सीधे पानी नहीं पहुंच पाया है।
सिंध जलावर्धन योजना के काम की समीक्षा करने के लिए सांसद डॉ केपी यादव शिवपुरी आए। कलेक्टोरेट में योजनाओं की समीक्षा के दौरान सिंध जलावर्धन के काम की समीक्षा की बारी आई। नगर पालिका की तरफ से सीएमओ और योजना का काम देखने वाले एई बैठक से नदारद थे। खुद ठेकेदार ने भी खुद आने की बजाय अपने एक कर्मचारी को भेज दिया। बैठक में नगर पालिका के स्वास्थ्य अधिकारी गोविंद भार्गव मौजूद थे। सांसद ने पूछा तो पता चला कि जानकारी देने वाला कोई जिम्मेदार अधिकारी बैठक में नहीं है। ऊपर से ठेकेदार का कर्मचारी उठकर अपना पेमेंट मांगने लगा। कहने लगा कि नगर पालिका हमारा भुगतान नहीं करा रही है। ठेकेदार थोड़ा बहुत काम करता है और भुगतान नहीं होने पर तुरंत बंद करा देता है। यानी नगर पालिका से टुकड़ों में मिल रहे भुगतान पर निर्भर है और काम भी टुकड़ों में देरी से हो रहा है।
इस बीच दस मिनट बीत गए और सांसद डॉ यादव ने नाराजगी भरे लहजे में कहा कि जिम्मेदार आदमी ही नहीं है, किससे बात करें। उन्होंने कलेक्टर से इस बारे में जानकारी लेने को कहा। बैठक में सीएमओ व एई नहीं होने पर कलेक्टर भी नाराज दिखीं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/gwalior/shivpuri/news/sindh-jalavardhans-work-is-incomplete-the-contractor-employee-started-asking-for-payment-from-the-mp-in-the-review-meeting-127438081.html

No comments:

Post a Comment