एअर इंडिया की भोपाल-मुंबई फ्लाइट आज से हर शुक्रवार संचालित होगी। मुंबई में तूफान के असर को देखते हुए कई यात्रियों को भ्रम था कि फ्लाइट नहीं जाएगी। इसी भ्रम में गुरुवार को सुबह से ही एअर इंडिया के दफ्तर में यात्रियों के फोन फ्लाइट की जानकारी लेने के लिए पहुंचने लगे।
इस पर उन्हें बताया गया कि निर्धारित शेड्यूल के अनुसार फ्लाइट का संचालन किया जाएगा। एअर इंडिया के एयरपोर्ट मैनेजर शमशेर खान का कहना है कि फिलहाल मुंबई-भोपाल-मुंबई फ्लाइट का संचालन पांच जून से प्रति शुक्रवार किया जा रहा है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhopal/news/there-was-confusion-among-the-passengers-in-view-of-the-weather-ais-bhopal-mumbai-flight-will-run-every-friday-from-today-127376016.html
No comments:
Post a Comment