Monday, June 1, 2020

नामदेव समाज ने सरकार से की आर्थिक सहायता की मांग

वर्तमान में नामदेव दर्जी समाज के मध्यमवर्गीय परिवार को आर्थिक परेशानियों से गुजरना पड़ रहा है। शासन द्वारा उन्हें आर्थिक सहायता दी जाना न्यायहित में आवश्यक है। सोमवार को मुख्यमंत्री के नाम प्रभारी तहसीलदार राहुल चौहान को नामदेव दर्जी समाज के निमाड़ मालवा नामदेव समाज सेवा संस्था के अध्यक्ष राजेंद्र नामदेव इंदौर के नेतृत्व में समाज के मध्यमवर्गीय परिवार को लाॅकडाउन की आर्थिक सहायता दिलाने के लिए ज्ञापन के माध्यम से राजकुमार नामदेव व मनीष मंडवाल ने कहा।
सिलाई-कढ़ाई रेडिमेड वस्त्रों पर है निर्भर
दिनेश मंडवाल व सत्यम नामदेव ने बताया लॉकडाउन की अवधि में नामदेव दर्जी समाज के परिवार जिनका भरण पोषण सिलाई-कढ़ाई व रेडिमेड वस्त्रों के व्यवसाय पर निर्भर है, जो ढाई माह से बंद है। इसके कारण समाजजन के व्यक्ति आर्थिक परेशानियों के दौर से गुजर रहे हैं। शासन ने आर्थिक सहायता प्रदान नहीं की। अन्य राज्यों के नामदेव दर्जी समाज को आर्थिक सहायता दी गई है। राजकुमार नामदेव ने कहा- समाज हमेशा शासन के निर्धारित नीतियों का समय-समय पर पालन करता रहा है। उसमें अपना सहयोग पूरी ईमानदारी के साथ करता रहा। शासन के स्वच्छता अभियान में नामदेव समाज बड़वाह ने पाॅलीथिनमुक्त भारत में अपनी हिस्सेदारी निभाते हुए नगर में कपड़ों की थैलियों का वितरण किया। नामदेव समाज छिपा समाज ने तहसील में मास्क का वितरण किया। शासन ने नामदेव दर्जी समाज के मध्यमवर्गीय परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान करें। इस दौरान सुनील नामदेव, गोविंद नामदेव, मुकेश सागर सहित अन्य मौजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
प्रभारी तहसीलदार को ज्ञापन सौंपते समाजजन।


source https://www.bhaskar.com/local/mp/khandwa/khargone/news/namdev-society-demanded-financial-support-from-the-government-127365704.html

No comments:

Post a Comment