अमृत की पेयजल याेजना के तहत शहर में नर्मदा पेयजल की सप्लाई इंटकवेल की माेटर नहीं सुधरने के चलते पिछले 5 महीनाें से प्रभावित हाे रही है। इंटकवेल की एक माेटर पहले सुधर गई है, लेकिन दूसरी माेटर अब तक सुधरकर नहीं आई है। इस दूसरी माेटर के नहीं सुधरने के चलते हर्णे कालाेनी, भीलपुरा और ट्रेचिंग ग्राउंड की पानी की टंकियाें से नर्मदा पेयजल की सप्लाई नहीं हाे पा रही है। पूर्व में भी मार्च माह में इंटकवेल की दाे माेटर एक साथ खराब हाेने के चलते शहर के बड़े हिस्से में अमृत पेयजल याेजना के नल कनेक्शनाें में पेयजल सप्लाई प्रभावित रही है।
जिसके कारण मार्च अप्रैल में काेठीबाजार, सदरबाजार, शांतिनगर और मालाखेड़ी क्षेत्राें मेंनलाें में प्रेशर नहीं आया और पेयजल की सप्लाई एक टाइम करना पड़ा। अब दूसरी माेटर नहीं सुधरने के कारण शहर की तीन पानी की टंकियां कंपलीट हाेने के बाद भी इनमें पेयजल की सप्लाई नहीं हाे पा रही है। दरअसल बताया जा रहा है कि माेटर सुधारने वाले मैकेनिक काे नपा ने पुराना भुगतान नहीं किया है। जिसके चलते माेटर की मरम्मत में देरी हाे रही है। अब से पहले 31 मई तक नपा अधिकारी लाॅकडाउन के कारण माेटर की मरम्मत नहीं हाेने की बात कह रहे थे, लेकिन अब 1 जून से अनलाॅक हाेने के बाद भी माेटर की मरम्मत नहीं हाे सकी है। ह्ाूम पाइप कंपनी के इंजीनियर भूपेश ढाेडके ने बताया कि इंटकवेल की माेटर सुधरने के बाद ही भीलपुरा,हर्णे कालाेनी और ट्रेचिंग ग्राउंड पानी की टंकियाें से नर्मदा पेयजल की सप्लाई की जाएगी।
चार जून से खराब फिल्टर प्लांट का ट्रांसफार्मर सुधारा
इधर 4 जून से खराब फिल्टर प्लांट का ट्रांसफार्मर मंगलवार काे सुधर गया है। उक्त ट्रांसफार्मर से फिल्टर प्लांट के दाे पंप चलाए जातेे हैं, जिनके माध्यम से अमृत की नर्मदा पेयजल याेजना की नई पानी की टंकियाें तक पेयजल सप्लाई किया जाता है। पंप हाउस खराब हाेने के कारण टंकियाें काे भरने के लिए नपा के ट्रांसफार्मर से दाेनाें पंप जाेड़े गए थे। जिसके चलते इस पर लाेड बढ़ रहा था। अमृत पेयजल याेजना का काम करा रही ह्ाूम पाइप कंपनी के इंजीनियर भूपेश ढाेढके ने बताया कि ट्रांसफार्मर सुधर गया है अाैर इसे फिट भी कर दिया गया है। ट्रांसफार्मर की बाइंडिंग खराब हाे गई थी, जिसे सुधारने के लिए भाेपाल भेजा गया था।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/hoshangabad/news/intakewells-mother-did-not-improve-three-tanks-of-nectar-affected-drinking-water-supply-127441775.html
No comments:
Post a Comment