Tuesday, June 2, 2020

एक लाख जरूरतमंदों तक भोजन पहुंचाया, लाॅकडाउन 5.0 में भी जारी रहेगी सेवा

सेवाधाम आश्रम ने कोरोना संक्रमणकाल में लाॅकडाउन 4.0 के अंतिम दिन 31 मई तक एक लाख से अधिक जरूरतमंद झुग्गी-झोपड़ी, श्रमिक, शहर की बस्तियों साथ यहां फंसे मजदूरों, भिक्षुकों, वृद्धों, बीमारों, दिव्यांगों और बच्चों तक भोजन पैकेट वितरण कर लक्ष्य पूरा किया। सेवाकार्य लॉकडाउन 5.0 में जारी रहेगी।
आश्रम संस्थापक सुधीर भाई गोयल ने बताया जिला और नगर निगम प्रशासन के मार्गदर्शन और स्वयंसेवी संस्थाओं, अर्थव, वी केयर, केटकाॅम, स्वर्णिम भारत मंच, नीड ब्लड डोनेशन ग्रुप, टीम प्राइड आॅफ उज्जयिनी, कमलकांत राजौरिया, किशोर मुलानी और नगर निगम, कोरोना सेंटर के साथ सेवाधाम आश्रम की टीम ने भी भोजन पैकेट्स का वितरण किया।

28 टन कच्ची हरी सब्जी, 85 हजार एनर्जी केक बांटे
सेवाधाम में भोजन पैकेट्स के साथ 28 टन से ज्यादा कच्ची हरी सब्जी-फल, येलो डायमंड द्वारा प्रदत्त 85 हजार एनर्जी केक, बर्तन, 100 से अधिक सूखा राशन किट्स व नकदी का सहयोग महामारी के बीच किया। आश्रम प्रबंधन ने लाॅकडाउन 5.0 की अवधि में भी जिला और निगम प्रशासन की पहल को दृष्टिगत रखते हुए 2000 भोजन पैकेट्स निर्माण करने का संकल्प लिया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Food delivered to one lakh needy, service will continue in lockdown 5.0


source https://www.bhaskar.com/local/mp/ujjain/news/food-delivered-to-one-lakh-needy-service-will-continue-in-lockdown-50-127369335.html

No comments:

Post a Comment