Thursday, June 4, 2020

सब्जी सस्ती होने से लोग दाल की बजाय सब्जी खरीद रहे, दालों के भाव 30 रु. तक घटे

हर बार गर्मी में सब्जियां महंगी मिलती हैं। लॉकडाउन के कारण इस बार सब्जियां बाहर नहीं जा पा रही हैं। इससे सब्जियां पिछले साल से आधे दाम पर बिक रही हैं। इसका असर दालों के भाव पर हुआ है और सभी तरह की दालें 10 से 30 रुपए प्रतिकिलो सस्ती हो गई है।

इस बार सभी तरह की सब्जियां 10 से 30 रुपए प्रतिकिलो में मिल रही है। जबकि पिछले साल यह भाव 20 से 60 रुपए प्रतिकिलो में मिल रही थी। इससे लोगों ने सब्जियों का उपयोग ज्यादा करना शुरू कर दिया है। इससे दालों की डिमांड कम हो गई है व असर भाव पर हुआ है।

15 दिन में दालों के दाम कम हुए हैं
थोक किराना व्यापारी संघ के गोविंद अग्रवाल ने बताया पिछले साल की तुलना में सभी तरह की सब्जियां आधे दामों पर बिक रही हैं। इससे लोगों ने अपने किचन में सब्जियों का उपयोग ज्यादा करना शुरू कर दिया है। इससे दालों की डिमांड कम हो गई है। इसका असर भाव पर हुआ है और दालों के दाम घट गए हैं। आगे भी दालों के भाव सब्जियों के भाव पर ही निर्भर रहेंगे। यदि सब्जियां सस्ती मिलेंगी तो दालों के भाव कम ही रहेंगे।

ऐसे घटी दालों की डिमांड

  • तुअर दाल- शहर में पहले जहां 7 से 8 क्विंटल रोज की खपत थी। वहीं अब इसकी खपत घटकर 5 से 6 क्विंटल ही रह गई है।
  • मूंग मोगर- पहले डेढ़ से दो क्विंटल की खपत रोज की थी। वहीं अब यह सिमट कर एक क्विंटल रोज की रह गई है।
  • उड़द मोगर- डेढ़ क्विंटल रोज की खपत थी। वहीं अब एक क्विंटल के आसपास ही इस दाल की खपत है।
  • चना दाल- इस दाल का बेसन भी बनता है। पहले इसकी खपत रोज की 15 क्विंटल के आसपास थी। अब 13 से 14 क्विंटल है।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Due to the availability of vegetables, people are buying vegetables instead of pulses, the price of pulses is Rs. 30. Reduced to


source https://www.bhaskar.com/local/mp/ratlam/news/due-to-the-availability-of-vegetables-people-are-buying-vegetables-instead-of-pulses-the-price-of-pulses-is-rs-30-reduced-to-127376446.html

No comments:

Post a Comment