लॉकडाउन 5.0 खत्म होने से पहले रेलवे इंदौर और महू स्टेशन से भी स्पेशल ट्रेन चला सकता है। इसके लिए उसने प्रपोजल तैयार कर मुंबई मुख्यालय को भेज दिया है। बताया जा रहा है कि इसमें यात्रियों से हाऊसफूल रहने वाली 6 प्रमुख नियमित ट्रेनों को शामिल किया गया है। इन्हें ही स्पेशल ट्रेन के रूप में चलाया जाएगा। इसमें चार इंदौर से, जबकि 2 महू से चलने वाली है। पहली जून से शुरू हुआ लॉकडाउन का पांचवा चरण 30 जून तक चलेगा।
अभी मंडल से होकर 12 स्पेशल यात्री ट्रेन गुजर रही है। इनमें से नई दिल्ली-मुंबई सेंट्रल-नई दिल्ली स्पेशल 13 मई से चल रही है। इसके अलावा 1 जून से रतलाम से होकर 11, जबकि एक अन्य मेवाड़ एक्सप्रेस चित्तौड़गढ़ से होकर चल रही है।
श्रमिक स्पेशल चलना बंद – तीन दिन से मजदूरों को उनके गृह राज्य तक पहुंचाने वाली श्रमिक स्पेशल ट्रेन चलाना बंद हो गई है। इसके दो प्रमुख कारण है, एक तो गुजरात व महाराष्ट्र में अप्रवासी मजदूरों की संख्या बहुत कम रह गई है। दूसरा निसर्ग तूफान को लेकर जारी हुआ अलर्ट है। आठ दिन पहले तक पांच से छह श्रमिक ट्रेन गुजर रही थी। तुफान के चलते दो दिन से मुंबई तरफ से मालगाड़िया भी बहुत कम आ रही है।
इन ट्रेनों को चलाने का प्रस्ताव भेजा है रेलवे ने –
- इंदौर से - इंदौर-मुंबई अवंतिका एक्सप्रेस, इंदौर-गांधीधाम शांति एक्सप्रेस, इंदौर-पूणे, इंदौर-हावड़ा क्षिप्रा एक्सप्रेस
- महू से - श्री वैष्णोदेवी माता कटरा मालवा एक्सप्रेस-महू-कटरा, गुवाहाटी-महू-गुवाहाटी
प्रारंभिक प्रपोजल भेजा-विनीत गुप्ता, मंडल रेल प्रबंधक, रतलामने कहा कि इंदौर और महू से ट्रेन चलाने की रेलवे की पूरी तैयारी है। प्रारंभिक प्रपोजल भी मुंबई हेडक्वार्टर भेज दिया है। स्वीकृति मिलने के बाद टाइमिंग सहित अन्य शेड्यूल फाइनल करेंगे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/ratlam/news/now-four-special-trains-from-indore-and-2-from-mhow-lockdown-5-will-run-before-the-end-127376471.html
No comments:
Post a Comment