Saturday, June 6, 2020

उपचुनाव... ग्वालियर और पूर्व विधानसभा में 100 करोड़ मांगे, मिले सिर्फ 4.99 करोड़ रुपए

उपचुनाव के मद्देनजर प्रदेश सरकार चुनावी क्षेत्रों में विकास के लिए फंड देने लगी है। ग्वालियर और ग्वालियर पूर्व विधानसभा के लिए पहले दिए गए प्रस्तावों में विकास कार्य कराने के लिए नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने 4.99 करोड़ रुपए की राशि देने का फैसला लिया है।
इस राशि ने सड़कों का निर्माण, पार्कों का विकास सहित अन्य कार्य किए जाएंगे। हालांकि इसी हफ्ते सोमवार को दोनों विधानसभाओं में 100 करोड़ की लागत के कार्य तय कर बजट के प्रस्ताव भेजे गए थे। 100 करोड़ रुपए की राशि में सबसे बड़े काम ग्वालियर विधानसभा में स्पोर्ट काॅम्पलेक्स, ग्वालियर पूर्व विधानसभा क्षेत्र में रमौआ डेम से जड़ेरूआ तक साफ पानी का बहाव और रिंग रोड का प्रस्ताव दियागया था।
दस दिन पहले पूर्व मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर और पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल भोपाल में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिलने गए थे। वहां उन्होंने क्षेत्र में विकास कार्य के प्रस्ताव बनाकर दिए थे। इसके बाद सीएम ऑफिस से आए निर्देश के बाद ग्वालियर में प्रस्ताव दोनों विधानसभा के तैयार कराए थे। ये 100 करोड़ रुपए के थे। इसमें ग्वालियर में 25 और ग्वालियर पूर्व में 75 करोड़ रुपए का प्रस्ताव तैयार किए गए थे।

इनको मिली स्वीकृति, काम जल्द शुरू होंगे

मेवाती मोहल्ला में नाला आरसीसी कार्य- 1 करोड़ रुपए
पार्षद-2 के घर के सामने पार्क बनाने- 9.57 लाख रुपए
अपना घर कॉलोनी में पार्क विकास कार्य -3.34 लाख रुपए
राजेंद्र प्रसाद कॉलोनी में पार्क विकास-21.86 लाख
कॉलोनीपुरा से घाटमपुर शमशान तक नाला एवं सड़क निर्माण-55 लाख रुपए
राय प्रगति गार्डन से शील नगर शमशान तक सड़क बनाने-24.69 लाख
गिर्राज मंदिर से आनंद नगर मेन रोड़ तक सड़क निर्माण-37.40 लाख
थाटीपुर स्थित शनिदेव मंदिर के पास पार्क बनाने- 48 लाख
हुरावली की गलियों में सीसी निर्माण-60 लाख
रिवरव्यू कॉलोनी से सर्किट रोड चौराहे से पोस्ट आफिस चौराहे तक कार्य 25 लाख
कुम्हरपुरा थाटीपुर के सामने 60 फुटा रोड का निर्माण -20 लाख
मुरार श्मशान के दोनों ओर प्रवेश द्वार का निर्माण- 49.01 लाख
चौहान प्याऊ से थाटीपुर थाने तक सड़क निर्माण- 20 लाख
डीडी नगर में सड़क निर्माण- 26 लाख रुपए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/gwalior/news/by-elections-gwalior-and-former-assembly-demands-100-crores-got-only-499-crores-127383577.html

No comments:

Post a Comment