शहर थाना परिसर में बुधवार को पुलिस अधिकारियों एवं विधायक ने रमजान माह की तैयारियों को लेकर बैठक ली। आम मुस्लिम जमात के सदर सईद भुट्टो से व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की। सदर भुट्टो ने बताया प्रशासन के निर्देश पर मस्जिदों में मौलाना के अलावा सिर्फ 4 लोग नमाज पढ़ेंगे। अन्य समाजजन घरों में ही रखकर इबादत करेंगे।
सदर भुट्टो ने मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र में दूध, फल, सब्जी व सामान की आपूर्ति नहीं होने की समस्या बताई। इस पर विधायक ग्यारसीलाल रावत ने कहा आप मुस्लिम क्षेत्रों के ही लोगों की सूची तैयार करें जो आवश्यक वस्तुएं पहुंचा सकें। सदर भुट्टो ने कहा जिन व्यापारियों की सूची देंगे उनके पास भी बनवाए जाएं। बैठक में एसडीओपी टीएस बघेल, टीआई तुरसिंह डावर, ग्रामीण थाना टीआई विश्वदीप सिंह परिहार मौजूद रहे।
मांग : साधुओं और ड्रायवर के हत्यारों को दें सख्त सजा
महाराष्ट्र के पालघर में 2 साधुओं और उनके ड्रायवर की हत्या के विरोध में गांव के लोगों ने बुधवार को राष्ट्रपति के नाम पुलिस को ज्ञापन सौंपा। अधिवक्ता गोपाल पाल के नेतृत्व में ओझर चौकी पर दिए ज्ञापन में आरोपियों को सख्त सजा देने की मांग की। जिससे संतों को न्याय मिल सके। वहीं तब्लीगी जमात पर संक्रमण फैलाने का आरोप है। जो देश विरोधी गतिविधि की श्रेणी में आता है। इसलिए तब्लीगी जमात पर भी पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाए। ज्ञापन देने के दौरान सरपंच संतोष किराड़े, जनपद उपाध्यक्ष विनय सोनी, कमल यादव, गौरव, मुन्ना भाई पालीवाल मौजूद रहे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/khandwa/sendhwa/news/apart-from-maulana-only-four-people-will-offer-namaz-in-the-mosque-other-social-people-will-pray-at-home-127220936.html
No comments:
Post a Comment