धनोरा और चाचरिया क्षेत्र के ग्रामीणों ने चाचरिया चौकी प्रभारी और पुलिस पर अभद्र व्यवहार व मारपीट करने सहित झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर रुपए मांगने की आरोप लगाया है। एसडीओपी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। वहीं चौकी प्रभारी मेनिया ने आरोपों को गलत बताया है।
धनोरा, चाचरिया और चारदड़ गांव के लोग एसडीओपी कार्यालय में पहुंचे। एसडीओपी तरुणेंद्रसिंह बघेल को चाचरिया चौकी प्रभारी अलका मेनिया और पुलिसकर्मियों पर अभद्र व्यवहार करने, मारपीट कर, ग्रामीण को घर उठाकर उसे झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर राशि की मांग करने जैसे आरोप लगाए। धनोरा के सरपंच मुन्ना मेहता ने इस संबंध में कलेक्टर के नाम ज्ञापन भी दिया।
ग्रामीण को धमकी देकर मांगे 3 लाख रुपए - चारदड़ के खारसिंह पिता किशन ने बताया मंगलवा रात वो घर के बाहर सो रहा था। पुलिसकर्मी आए और बोले तुझे थाने पर चलना होगा। नहीं तो झूठे केस में फंसा देंगे। 3 लाख रुपए की मांग की। इसी प्रकार चिथराई के पूर्व सरपंच साधु ने भी पुलिसकर्मियों द्वारा मारपीट करने, चाचरिया के पंकज मालवीय, परसराम सेनानी और गिरधारी गोयल ने दुकानदारों से दुर्व्यवहार करने की शिकायत की। विधायक ग्यारसीलाल रावत ने जांच कर कार्रवाई की बात कही। एसडीओपी ने ग्रामीण थाना प्रभारी से जांच करवाकर कार्रवाई करने की बात कही।
मनमर्जी : रोजगार सहायक की भी शिकायत की
इधर ग्रामीणों ने कहा कि रोजगार सहायक भी मनमर्जी से घोषणा कर रहा है। इसके चलते लोगों में अफवाहें फैल रही है। सरपंच मुन्ना मेहता ने रोजगार सहायक को हटाकर गांव में सचिव की नियुक्ति करने की मांग की है।
षड्यंत्र रच झूठी शिकायत कर रहे ग्रामीण
ग्रामीणों के आरोप निराधार हैं। उनके या स्टाफ द्वारा किसी भी प्रकार की वसूली नहीं की जा रही है। जो लोग लॉकडाउन के नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं, उन पर सख्ती बरतकर उन्हें घर भेजा जा रहा है। पुलिस को बदनाम करने के लिए कुछ लोगों के द्वारा षड्यंत्र रचकर इस प्रकार की झूठी शिकायतें की जा रही हैं। जो सत्य नहीं है।
अलका मेनिया, चौकी प्रभारी, चाचरिया
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/khandwa/sendhwa/news/charged-with-demanding-money-by-threatening-to-charge-chacharia-outpost-in-charge-and-falsely-implicating-him-127220928.html
No comments:
Post a Comment