मंगलवार को कोरोना से छठी मौत रेवाबाग के लालसिंह मालवीय की हुई। इस्लामपुरा की महिला भी काेराेना पाॅजिटिव आई है। उसे पांच दिन पहले ज्यादा तबीयत खराब हाेने पर जिला अस्पताल ले गए थे। डाॅक्टराें ने चेकअप कर सैंपल लिया और अमलतास अस्पताल में रैफर कर दिया। उपचार के दाैरान मंगलवार काे जांच रिपाेर्ट में पाॅजिटिव आई।
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दाेपहर में महिला के घर पहुंच, उनके पुत्र, बहु और पाेताें के सैंपल ले लिए हैं। शाम तक पूरे क्षेत्र काे ननि की टीम ने सील कर क्षेत्र काे कंटेनमेंट क्षेत्र घाेषित कर दिया है। जिस स्थान पर महिला का मकान है, उसके घर से निकलने से 6 रास्ते हैं, जिन्हे पूरी तरह से बंद कर लाेगाें काे अंदर ही रहने के लिए कहा है। रिपाेर्ट आने के बाद आसपास के लाेग महिला के परिजनाें काे क्वरेंटाइन करने की बात कर रहे हैं।
मृतक की हिस्ट्री : सांस लेने में तकलीफ हुई, एक बार छुट्टी कर दी, तीन दिन बाद फिर बिगड़ी तबीयत
रेवाबाग के मृतक लालसिंह 12 अप्रैल से अमलतास हाॅस्पिटल में भर्ती थे। उनके भतीजे ने बताया काकाजी की संतान नहीं है। हमारे पास ही रहते थे। दमे की बीमारी पहले से थी। 2 अप्रैल काे सांस लेने में तकलीफ हाेने पर जिला अस्पताल ले गए थे। वहां भर्ती रखने के बाद छुट्टी दे दी थी। तीन दिन बाद फिर तबीयत खराब हुई ताे 12 अप्रैल काे जिला अस्पताल ले गए। यहां से अमलतास में भर्ती कर लिया और हमें कहा कि आप घर चले जाओ। 15 अप्रैल काे रिपाेर्ट पाॅजिटिव आने पर घर के आसपास सील कर दिया अाैर हमें बाेल कर गए कि घर से बाहर मत निकलना।
और इधर...अच्छे संकेत भी मिले, 5 पाॅजिटिव हुए निगेटिव
अमलतास से 6 काेराेना पाॅजिटिव मरीजाें के इलाज के बाद लक्षण चले जाने पर दूसरा सैंपल भेजा था। इसकी रिपाेर्ट अा गई है। केवल शिप्रा निवासी भंडारी हाॅस्पिटल के मेल नर्स की रिपाेर्ट दाेबारा पाॅजिटिव अाई है। बाकी 5 की निगेटिव आई है। अब एक और सैंपल भेजा जाएगा। इसमें रिपाेर्ट निगेटिव अाई ताे छुट्टी कर दी जाएगी। जाे पांच दूसरी रिपाेर्ट में निगेटिव हाे गए हैं, उनमें हाटपिपल्या के इकबाल मंसूरी का बेटा, पीठा राेड निवासी 38 साल की महिला, नाहर दरवाजा क्षेत्र का 45 साल का युवक, टाेंकखुर्द का युवक अाैर पीथमपुर के राज्य बीमा अस्पताल का चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी शामिल है। मंगलवार को 16 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए।
टीम ने परिजन को नहीं किया क्वारेंटाइन
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने इस्लामपुरा में चेकअप किया। परिजनाें में लक्षण नहीं दिखने पर फिलहाल उन्हे क्वरेंटाइन में नहीं भेजा है। हाेम अाइसाेलेशन में रहने की हिदायत दी है। अगर पाॅजिटिव महिला के परिजन बाहर निकलते हैं ताे पड़ाेसियाें काे सूचना देना है, जिस पर संबंधिताें के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। महिला का अमलतास अस्पताल में उपचार चल रहा, जिसकी हालत स्थिर बनी हुई है।
बेटा बेट्री चाेरी के मामले में इंदाैर जेल में था बंद, लाॅकडाउन के बाद छूटा
काेतवाली थाना पुलिस के अनुसार पाॅजिटिव महिला का पुत्र इंदाैर जेल में बेट्री चाेरी के मामले में बंद था, जिसे लाॅकडाउन के चलते छाेड़ दिया गया है। पुत्र किन लाेगाें से मिला था, उसकी जानकारी भी जुटार्ई जा रही है।
पाॅजिटिव महिला के घर में चलती थी आंगनवाड़ी
पाॅजिटिव महिला के घर में आंगनवाड़ी केंद्र संचालित किया जा रहा था, जिसे अब बंद कर दिया है। केंद्र पर कुछ दिन पहले 5 आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने जिला प्रशासन के निर्देशानुसार जरूरतमंदाें तक आटा पहुंचाया था। महिला बाल विकास अधिकारी रेलम बघेल ने बताया, इन कार्यकर्ताओं का चेकअप स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कर लिया है अाैर जिस-जिस घर में इन्हाेंने आटा पहुंचाया था, उसकी सूची तैयार करवाकर जिला प्रशासन काे दे दी जाएगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/indore/dewas/news/sixth-death-of-an-85-year-old-man-previously-with-asthma-20th-corona-positive-islampura-son-was-lodged-in-indore-jail-127216086.html
No comments:
Post a Comment