संत हिरदाराम नगर के कंटेनमेंट एरिया संजय नगर में 12 दिन से सफाई नहीं हुई। 8 अप्रैल को यहां एक महिला कोरोना पॉजीटिव आने के बाद से पूरे इलाके को सील कर दिया है। लोगों ने बताया कि इलाके में झाड़ू लगाना तो दूर कचरा तक नहीं उठाया जा रहा है। रहवासी ही इलाके की सफाई करने को मजबूर हैं।
यहां अजीत कुमार, मुकेश जसवानी, राजू लालवानी, विक्की मूलचंदानी सहित अन्य लोग कॉलोनी में झाड़ू लगाने के साथ ही कचरे को बोरियों में भरकर रख रहे हैं। नागरिकों की मांग है कि इलाके में नियमित सफाई कराई जाए और दूध, सब्जी व किराने के लिए नियमित व्यवस्था कराई जाए।
कचरे को बोरियों में भरने वाले वीडियो से बताई परेशानी
संजय नगर कंटेनमेंट एरिया के लोगों ने सफाई करते हुए वीडियो भेजकर परेशानी बताई है। वीडियो में रहवासियों द्वारा सफाई की जा रही है और कचरे को वे बोरियों में भर रख रहे हैं।
एएचओ बोले-
-रविकांत औदिच्य, एएचओ, जोन-1 के मुताबिक,निगम अमला रोज सफाई कर रहा है। यहां का कचरा इंसीनरेटर लिमिटेड की गाड़ी ले जाती है। सफाई कराने में हमारी पहली प्राथमिकता कंटेनमेंट एरिया ही हैं। रहवासियों द्वारा जारी किए जा रहे वीडियो-फोटो झूठे हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhopal/news/residents-are-picking-up-garbage-on-their-own-for-12-days-without-cleaning-127208284.html
No comments:
Post a Comment