Monday, April 20, 2020

धर्म स्थलाें के साथ ही सक्षम लोग काेराेना की लड़ाई में अार्थिक सहयाेग करें : स्वामी विष्णुप्रपन्नाचार्य

सभी धर्मस्थलों के साथ-साथ जो लोग सक्षम हैं वे कोरोना संक्रमण के कारण देश-प्रदेश में उत्पन्न हुई स्थिति के लिए पूरे सेवाकार्य से सहयोग करें। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चाैहान के नेतृत्व में आज देश का पुलिस महकमा सहित प्रशासन, सफाई कर्मचारी, चिकित्सक व उनकी टीम इस विकट घड़ी में संघर्ष करते हुए देशवासियों की सुरक्षा के लिए हर समय कार्य कर रही हैं। ऐसे देश सेवक वंदनीय हैं। हम सभी का ध्येय होना चाहिए कि देश को आर्थिक सहयोग करें।
ये बातें नागौरिया पीठाधीश्वर स्वामी विष्णुप्रपन्नाचार्य महाराज ने कोरोना संक्रमण के कारण देश में व्याप्त समास्या के लिए देश-विदेश के उनके हजारों अनुयाइयों सहित सभी श्रद्धालुओं को सोशल मीडिया के माध्यम से कही। उन्हाेंने कहा कि देश में शासन- प्रशासन की पूरी टीम सजगता से कार्य करते हुए इस संक्रमण पर पूर्णतः रोकथाम में लगी है। बचाव के लिए लाॅकडाउन से रोजगार प्रभावित हुआ। मानव समाज को अपनी क्षमता अनुसार भूखों को भोजन के साथ मूक प्राणियों के लिए चारा, दाना और पानी की व्यवस्था करना ही मानव धर्म है। सुरक्षा के लिए शासन के आदेश का पूर्णतः पालन कर हमें सेवा कार्य में सहयोगी बनना चाहिए।
इधर कोरोना संक्रमण के कारण गरीब परिवारों की सुविधा के लिए स्वामी विष्णुप्रपन्नाचार्य ने प्रधानमंत्री राहत कोष में 71 हजार रुपए, मध्यप्रदेश सरकार को मुख्यमंत्री राहत कोष में 51 हजार रुपए, राजस्थान सरकार को 21 हजार रुपए की सहयोग राशि भेंट की।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Along with religion sites, the able people will make economic sacrifices in the battle of Kerena: Swami Vishnuprapannacharya


source https://www.bhaskar.com/local/mp/indore/dewas/news/along-with-religion-sites-the-able-people-will-make-economic-sacrifices-in-the-battle-of-kerena-swami-vishnuprapannacharya-127208278.html

No comments:

Post a Comment