महिला अपराधों को रोकने के लिए बैतूल में निर्भया पेट्रोलिंग मोबाइल वैन कई दिनों से बंद थी। पुलिस विभाग ने मंगलवार को दोबारा शुरू कराया। इसमें अब चार पहिया वाहन के साथ स्कूटी पर महिला पुलिसकर्मी स्कूल, कॉलेज तथा कोचिंग संस्थानों के पास से गश्त करेगी।
एसपी डीएस भदौरिया ने वाहन को हरी झंडी देकर रवाना किया। पहले दिन निर्भया की टीम स्कूल, कॉलेज तथा कोचिंग संस्थानों के पास पहुंची। एडिशनल एसपी श्रद्धा जोशी ने बताया जिले में प्रॉपर तरीके से निर्भया पेट्रोलिंग का संचालन नहीं हो रहा था। क्षेत्र में महिला अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए इसका संचालन चार पहिया वाहन के साथ स्कूटी से शुरू किया है। निर्भया टीम में एक एसआई, एक एएसआई तथा तीन महिला आरक्षक तैनात रहेगी। टीम कोचिंग संस्थान, स्कूल, कॉलेज, बस स्टैंड तथा अन्य क्षेत्रों में पेट्रोलिंग करेगी।
दिन किए जाएंगे निर्धारित, शिकायत के लिए 8370093167 करें काॅल
एडिशनल एसपी श्रद्धा जोशी ने बताया सुबह से रात 9 बजे तक शहर में गश्त करेगी। इसके बाद ब्लॉकों में संचालन होगा। उन्होंने बताया ब्लॉकों में पेट्रोलिंग के लिए दिन निर्धारित किए जाएंगे। उन्होंने बताया इस पर कॉल करने के लिए मो. नंबर 8370093167 तथा कंट्रोल रुम के नंबर संपर्क कर सकते हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/betul/news/mp-news-nirbhaya-van-again-operational-women-policemen-will-also-be-patrolling-with-scooty-along-with-jeep-064517-6770963.html
No comments:
Post a Comment