Friday, March 6, 2020

केंद्राध्यक्ष व सात शिक्षकों को नोटिस


12 वीं परीक्षा में पकड़े चार नकलची

माध्यमिक शिक्षा मंडल की परीक्षाओं के लिए खनेता में बनाए गए परीक्षा केंद्र पर छात्रों के लिए बैठक व्यवस्था ठीक प्रकार से न कर पाने सहित अन्य अनियमितताएं पाए जाने पर केंद्राध्यक्ष एवं सहायक केंद्राध्यक्ष को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। इसके अलावा डिड़ी में बनाए गए परीक्षा केंद्र पर अनुपस्थित रहे सात शिक्षकों को भी कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। शुक्रवार को हायर सेकंडरी की हिंदी विषय की परीक्षा में तीन परीक्षा केंद्रों पर पर्यवेक्षकों द्वारा चार नकल प्रकरण बनाए गए।

जिला शिक्षा अधिकारी हरभवन सिंह तोमर द्वारा बताया गया कि खनेता में बनाए गए परीक्षा केंद्र पर केंद्राध्यक्ष बीआर गोयल एवं सहायक केंद्राध्यक्ष प्रेमनारायण शर्मा परीक्षार्थियों की बैठक व्यवस्था सहित अन्य कार्य ठीक प्रकार से नहीं कर पा रहे थे। पर्यवेक्षकों द्वारा भी इनकी बात को अनसुना किया जा रहा था। इस कारण इन दोनों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। इसी प्रकार डिड़ी में चौ. रुस्तम सिंह कॉलेज परीक्षा केंद्र पर अनुपस्थित रहे प्राथमिक शिक्षक कमल सिंह, संध्या देवी, पूजा कुशवाह, राघवेंद्र सिंह राठौर, अरविंद सिंह तोमर, बृजेंद्र सिंह कुशवाह, धीरज शर्मा को भी कारण बताओ नोटिस दिए गए हैं।

शुक्रवार को 12 वीं कक्षा की हायर सेकंडरी (12 वीं) में हिंदी विषय की परीक्षा के लिए दर्ज 20 हजार 205 छात्र- छात्राओं में से 19 हजार 286 शामिल हुए।

छात्रों की चेकिंग करते पर्यवेक्षक।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Bhind News - mp news notice to the central head and seven teachers


source https://www.bhaskar.com/mp/bhind/news/mp-news-notice-to-the-central-head-and-seven-teachers-062655-6793740.html

No comments:

Post a Comment