Tuesday, March 3, 2020

वेन से आए बदमाशों ने ज्वेलरी दुकान का ताला तोड़ा, नींद खुली तो भागे


सोनी कॉलोनी की घटना, एक बार फिर कॉलोनी में चोरी का प्रयास

नगर की व्यस्ततम सोनी काॅलोनी में एक बार फिर चोरी का प्रयास हुआ। अज्ञात बदमाश वेन से आए और सराफा दुकान का ताला तोड़ा। सामने रहने वाले परिवार की नींद खुलने पर बदमाश भाग निकले। शिकायत के बाद भी पुलिस समय पर नहीं पहुंची।

15 दिन पहले भी इस कॉलाेनी की एक अन्य ज्वेलरी दुकान का ताला टूटने की घटना हो चुकी है। समाजसेवी सुजीत सोनी ने बताया सोमवार-मंगलवार की रात परिवार सो रहा था। ठोकने-पीटने की आवाजें आने पर नींद खुली। रात करीब 3.50 बजे के आसपास की घटना है। बाहर जाकर देखा तो घर के सामने सांवरिया ज्वेलर्स की शटर का नकुचा टूटा हुआ था।

रात में सूचना के बाद भी सुबह तक नहीं आई पुलिस

चिल्लाया तो कुछ लोग वेन में सवार होकर भाग निकले। इसी दौरान थाना प्रभारी संतोष सिसौदिया को सूचना दी गई। पुलिस जवानों को भेजने का आश्वासन दिया, लेकिन सुबह तक कोई नहीं पहुंचा। कॉलोनी के रामेश्वर पटेल, श्याम मंडलोई व दुकान मालिक उज्ज्वल मंडलोई ने बताया ताला टूटने व चोरी की घटनाएं बढ़ रही है। इससे पहले भी वेन से आए बदमाशों ने चोरी का प्रयास किया था। इस बार भी वेन से ही बदमाश पहुंचे। इससे एक ही गिरोह की आशंका है। पुलिस को गश्त बढ़ाने के साथ आरोपियों को पकड़ना चाहिए। एसपी सुनील पांडेय ने कहा मामले की जानकारी लेकर निर्देश दिए जाएंगे।

ज्वेलरी दुकान की शटर का नकुचा तोड़ दिया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/khargon/news/mp-news-the-miscreants-who-came-from-wayne-broke-the-lock-of-the-jewelery-shop-they-got-sleepy-064539-6771076.html

No comments:

Post a Comment