Tuesday, March 3, 2020

वनों में इन दिनों फूलों से लद गया पलाश का पेड़


खेड़ीसावलीगढ़| वनों में पलाश के पेड़ फूलों से लद गए हैं। केसरिया रंग के फूल जमीन पर बिखेरने लगे हैं। यह फूल होलिका उत्सव के करीब आने संकेत दे रहे हैं। ग्रामीण अंचलाें में इन फूलाें से रंग बनाते हैं। केरपानी गांव के गणेश धुर्वे का कहना है कि वे दुकानों से रंग नहीं लेते हैं। पलाश के फूलों से ही रंग बनाते हैं। इन फूलाें काे चुनकर एक सप्ताह तक मटके में पानी डालकर रखा जाता है। इससे खुद ही रंग बन जाता है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/betul/news/mp-news-palash-tree-laden-with-flowers-in-the-forests-these-days-064143-6770987.html

No comments:

Post a Comment