Friday, March 6, 2020

क्षेत्र का अंतिम भगोरिया आज मांडू में, नप ने कराई सफाई


मांडू| क्षेत्र का अंतिम भगोरिया पर्व शनिवार को जामा मसजिद और अशर्फी महल परिसर में अायाेजित हाेगा। यहां आने वाले सैलानी भी आदिवासी संस्कृति में मांदल की थाप पर नृत्य करेंगे। इसके लिए फ्रांस का दल पहुंच चुका है। 50 से ज्यादा आदिवासी गांव के मांदल पहुंचेंगे। युवाओं की टोलियां मांदल कसने और मांदल को तैयार करने में जुटी। नगर परिषद ने कार्यक्रम स्थल पर साफ सफाई कर मांडू की सड़कों को फाइटर से धुलवाया। एक लाइन में दुकान लगवाई। कार्यक्रम स्थल से लेकर पहुंच मार्गों तक चूने की लाइन डलवाई। नगर परिषद के कर्मचारी-अधिकारियाें काे तैनात किया जाएगा। पेयजल व्यवस्था को लेकर भी माकूल व्यवस्था की है। एसपी आदित्य प्रताप सिंह ने बताया भगोरिया में देशी-विदेशी सैलानियाें काे लेकर सुरक्षा को लेकर विशेष निर्देश दिए है। अतिरिक्त पुलिस बल लगाया जाएगा। प्रमुख क्षेत्रों पर पुलिस बल तैनात रहेगा। ट्रैफिक पुलिस भी तैनात रहेगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Amjhera News - mp news the last bhagoria of the area in mandu today knapp cleaned


source https://www.bhaskar.com/mp/dhar/news/mp-news-the-last-bhagoria-of-the-area-in-mandu-today-knapp-cleaned-063013-6794392.html

No comments:

Post a Comment