Tuesday, March 10, 2020

गर्भवती की मौत पर परिजन ने किया हंगामा, सिविल सर्जन बोले - एफआईआर करवाएंगे

रतलाम.जिला अस्पताल मेंएक गर्भवती महिला की मौत हो गई। मौत के बाद परिजन ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया। अस्पताल के सीसीयू का कांच भी फोड़ दिया। परिजन लापरवाही का आरोप लगा रहे थे। मामले में अब सिविल सर्जन डॉ. आनंद चंदेलकर ने एफआईआर करवाने की बात कही है।


जिला अस्पताल मेंसोनिया पति राहुल मेवाड़ा को लाया गया। महिला आगर मालवा की रहने वाली थी, उसे सात माह का गर्भ था। वह गोद भराई के लिए मायके आई थी। तबीयत बिगड़ने पर महिला को पिपलौदा से रतलाम रेफर किया था। परिजन महिला को रात 1.30 बजे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। महिला का हीमोग्लोबिन 2.5 ग्राम था। ऐसे में महिला को दो यूनिट रक्त चढ़ाया गया। तीसरी यूनिट चढ़ाने के दौरान महिला की मौत हो गई। सूचना लगते ही परिजन आक्रोशित हो गए। वे रक्त की व्यवस्था नहीं होने के साथ ही लापरवाही के आरोप लगाने लगे। परिजन ने आक्रोश में सीसीयू के कांच भी फोड़ दिए। हालांकि, सूचना मिलने पर चौकी से पुलिसकर्मी पहुंचे व परिजन को समझाया।

तीसरी बार रक्त लगाना था, हमने इंतजाम किया था



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
सीसीयू के गेट का फूटा कांच।


source https://www.bhaskar.com/mp/ratlam/news/the-family-created-an-uproar-over-the-death-of-a-pregnant-civil-surgeon-said-fir-will-be-conducted-126948983.html

No comments:

Post a Comment