नगर पालिका द्वारा शहर में बकायदाराें से वसूली की कार्रवाई की जा रही है। राज्य सरकार से माह चुंगी की राशि समय पर नहीं मिलने अाैर कटाैती के कारण कर्मचारियाें काे वेतन के लाले पड़ने लगे हैं। एेसे में राजस्व अमला बकायादाराें की सूची लेकर राेज दुकानाें पर दस्तक दे रहा है। लंबे समय से दुकानाेंं का किराया व नीलामी की बकाया रकम नहीं देने पर एेसी दुकानाें में ताले लगाए जा रहे हैं। राजस्व निरीक्षक गया प्रसाद सेजकर ने बताया कि स्टेडियम इलाके में साेमवार काे तीन दुकानाें में ताले लगाए गए। इन दुकानदाराें काे पहले भी नाेटिस दिए जा चुके थे। उन्हाेंने बताया कि 427 बकायादाराें काे पहले ही नाेटिस भेजे जा चुके हैं, लेकिन कई लाेगाें ने बकाया जमा नहीं किया। इस कारण अब इन दुकानाें काे सील किया जा रहा है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/harda/news/mp-news-napa-staff-sealed-three-shops-for-not-depositing-outstanding-rent-072510-6857960.html
No comments:
Post a Comment