यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले बाइक मालिकों के घर सीधे नाेटिस पहुंच रहे हैं। इससे लाेग परेशान हैं। दरअसल, शहर के चाैराहाें पर लगे सीसीटीवी कैमरे में मोबाइल पर बात करते, तीन सवारी अाैर मुंह ढंककर बाइक चलाने वाले बाइक चालक कैद हाे रहे हैं।
एएनपीअार कैमरे कैद हाे रहे बाइकों के नंबर के अाधार पर जिसके नाम बाइक रजिस्टर्ड है उसके घर पुलिस कंट्रोल रूम से नाेटिस भेजे जा रहे हैं। यातायात पुलिस 22 दिन में 101 चालकाें काे नाेटिस भेज चुकी है। इन में से 8 बाइक चालकाें पर 4 हजार रुपए जुर्माना किया जा चुका है।
बढ़ती दुर्घटनाअाें, वारदातों काे राेकने के लिए पुलिस ने पहल की है। चाैराहाें पर लगे सीसीटीवी में कैद हाे रहे वाहन चालकाें की मॉनिटरिंग करते हुए यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकाें के घर 23 फरवरी से नाेटिस भेजे जा रहे हैं। नाेटिस में बाइक चालकाें काे दाे दिन में यातायात थानाें में कागजात सहित उपस्थित हाेने के निर्देश दिए जा रहे हैं। इसमें बाइक चालकाें के कागजात भी चेक किए जा रहे हैं। एसपी मनीष अग्रवाल ने कहा कि वारदातों अाैर दुर्घटनाओंं
पर अंकुश लगाने के लिए कार्रवाई की जा रही है। यातायात नियमों का उल्लंघन करते सीसीटीवी कैमरे में कैद हाेने वाले बाइक चालकाें के घर घर नाेटिस भेजे जा
रहे हैं। उन्हें दाे दिन में यातायात थाने में उपस्थित हाेकर कागजात की तस्दीक करानी हाेगी। नियम का उल्लंघन करने पर जुर्माना
देना हाेगा।
बाइकाें की नंबर प्लेट पढ़ रहे एएनपीअार कैमरे
शहर के 10 स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इसमें पीटीजेड (पेन टिल्ट जूम) तथा तीन स्थानों पर लगे एएनपीआर (ऑटोमेटिक नंबर प्लेट रिकॉग्नाइजेशन) कैमरे शामिल हैं। एएनपीआर कैमरे बाइक के नंबर प्लेट पढ़ रहे हैं। पुलिस कंट्रोल रूम पुलिस जवान नंबर की जानकारी यातायात पुलिस काे भेज रही है।
इन स्थानों पर लगे कैमरे
शहर के फॉरेस्ट नाका खेड़ीपुरा चौक, होशंगाबाद रोड, बंसल पेट्रोल पंप इंदौर रोड, परशुराम चौक, अस्पताल चौक, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, नारायण टॉकीज तिराहा, टांक चौराहा, कलेक्टोरेट बायपास चौक में कैमरे लगाए गए हैं। कैमरे ऑपरेट करने के लिए शहर कोतवाली में कंट्रोल रूम बनाया हैं। जिससे शहर में बढ़ती दुर्घटना, वारदात पर अंकुश लगाने अाैर यातायात काे सुधारने पुलिस ने पुख्ता इंतजाम कर रही है।
हरदा। इस तरह बाइक चालकाें के घर पहुंच रहे नाेटिस।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/harda/news/mp-news-nets-of-fines-reaching-home-of-bike-riders-by-covering-their-mouth-072543-6857940.html
No comments:
Post a Comment