Monday, March 16, 2020

सुनील शर्मा बने कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष


कृषि उपज मंडी समिति कर्मचारी महासंघ की जिला इकाई की बैठक साेमवार काे इंदाैर राेड स्थित हाेटल में रखी गई। इसमें सर्वसम्मति से टिमरनी मंडी निरीक्षक सुनील शर्मा काे हरदा इकाई का जिलाध्यक्ष बनाया गया।

इसी तरह राजेंद्र प्रसाद मालू खिरकिया, चंद्रप्रकाश भलावी हरदा, सुरेश कुमार वर्मा सिराली को उपाध्यक्ष, वीरेंद्र सिंह बाने हरदा सचिव, चंचलेश पटेल काे कोषाध्यक्ष, नारायण सिंह चंदेल टिमरनी काे प्रवक्ता, दीपक चतुर्वेदी टिमरनी एवं बाचू सिंह पंवार को संरक्षक बनाया।

बैठक में कर्मचारियाें ने कर्मचारियों का बोर्ड सेवा में संविलियन, लिपिक वर्गीय कर्मचारियों की वेतन विसंगतियां दूर करने, 2005 के बाद नियुक्त कर्मचारियों को पेंशन का लाभ देने, कर्मचारियों के लिए आवास सुविधा, स्वास्थ्य बीमा का लाभ देने सहित अन्य मांगाें पर चर्चा की गई। बैठक में निवृत्तमान अध्यक्ष रमेश मर्सकाेले सहित अन्य
माैजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/harda/news/mp-news-sunil-sharma-became-district-president-of-employees-federation-072532-6857936.html

No comments:

Post a Comment