बैठक में सीएमएचअाे काे जारी किए नोटिस
सात दिन में शिकायताें पर सुनवाई नहीं करने वाले अधिकारियाें पर जुर्माना लगाया जाएगा। यह व्यवस्था अगले सप्ताह से शुरू हाेगी। उन्हाेंने स्वास्थ्य विभाग में लंबित शिकायतें अधिक हाेने पर सीएमएचअाे डाॅ. केके नागवंशी काे कारण बताअाे नाेटिस जारी करने के निर्देश दिए। साेमवार काे कलेक्टाेरेट में हुई टीएल की बैठक में विकास कार्याें की जानकारी हासिल कर कलेक्टर अनुराग वर्मा ने यह बात कहीं।
उन्होंने कहा कि काेई भी अधिकारी बिना सूचना के गैरहाजिर नहीं रहेगा। अनुमति के बाद ही विभागीय प्रमुख अपने प्रतिनिधि काे बैठक में भेज सकेंगे। कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाइन की शिकायताें की समीक्षा की। अगले सप्ताह से नाॅट अटेंडेंट शिकायतों वाले अधिकारियों पर फाइन लगेगा। अधिकारी ध्यान रखें कि काेई भी शिकायत बिना जवाब फीड किए अगले स्तर पर नहीं जाए। सीएम हेल्पलाइन पोर्टल पर प्रोफाईल अपडेट करने के निर्देश दिए। एक सप्ताह में बीपीएल का सत्यापन करने, किराए के भवनाें में संचालित अांगनबाड़ी की सूची एसडीएम काे देने काे कहा।
हरदा। कलेक्टर ने बैठक में अधिकारियाें काे दिए निर्देश।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/harda/news/mp-news-officials-who-do-not-hear-the-complaint-in-seven-days-will-be-fined-collector-072521-6857964.html
No comments:
Post a Comment