Tuesday, March 3, 2020

छेड़छाड़ करने वाले युवक को युवती और उसकी मां ने पीटा


बेगमगंज के गांधी बाजार में युवक युवती से मांग रहा था मोबाइल नंबर

गांधी बाजार में एक मनचले युवक को युवती को अपना मोबाइल नंबर देना उस समय महंगा पड़ गया, जब युवती और उसकी मां ने मिलकर युवक की बीच बाजार में जमकर पिटाई लगा दी। जब लोगों को छेड़छाड़ की बात पता चली तो उन्होंने भी युवक की धुनाई लगा दी।

करीब 10-15 मिनट तक लोग इस युवक को लात और घूंसे व चाटें मारते रहे। बाद में यह युवक वहां से भाग खड़ा हुआ। हालांकि युवती ने थाने में किसी भी प्रकार की रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई है। उक्त युवक पिछले कई दिनों से युवती को आते जाते समय परेशान कर रहा था। सोमवार को जब यह युवती अपनी मां के साथ गांधी बाजार में सामान खरीद रही थी, तभी उक्त युवक ने वहां पर पहुंच कर युवती को अपना मोबाइल नंबर देने का प्रयास किया। इसके बाद युवती ने अपनी मां के साथ मिलकर उसकी पिटाई लगा दी।

गांधी बाजार में मनचले युवक की पिटाई लगाते लोग



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Begumganj News - mp news young man and his mother beaten by the molester


source https://www.bhaskar.com/mp/raisen/news/mp-news-young-man-and-his-mother-beaten-by-the-molester-064118-6770668.html

No comments:

Post a Comment