विकासखंड के जन शिक्षा केंद्र शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खड़ी हाट की शासकीय माध्यमिक शाला झिलेला में कक्षा आठवीं के छात्र-छात्राओं को विदाई समारोह दिया गया।
विदाई समारोह के अवसर पर छात्र-छात्राओं के द्वारा अपनी यादगार स्वरूप में शाला को छत पंखा प्रदान किया गया। संस्था की ओर से छात्र-छात्राओं को पानी की बॉटल पेन व प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। इस अवसर पर संस्था प्रमुख द्वारा छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य निर्माण के लिए शुभकामनाएं दी तथा कहा कि आगे की शिक्षा निरंतर लेने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि कड़ी मेहनत अनुशासन व समय अनुसार निर्णय लेकर हम अपने जीवन का निर्माण कर सकते हैं। सफल भविष्य के निर्माण के लिए उन्हें प्रेरणा प्रदान की गई। वहीं जन शिक्षक कमल सिंह मालवीय ने जीवन में लक्ष्य निर्धारण व राष्ट्र निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका के लिए प्रेरित किया। मेहनत लगन के द्वारा अपनी सफलता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। वहीं उन्हें विद्यार्थी जीवन में हमेशा सतत रूप से शिक्षा ग्रहण करना और जीवन में हमेशा सीखते रहकर जीवन को सफल बनाने के लिए प्रेरित
किया गया।
लखन सिंह ठाकुर ने कहा कि लक्ष्य का निर्धारण करना साथ में विपरीत परिस्थितियों से घबराना नहीं बल्कि निर्भय होकर कार्य करना। बालक बालिकाओं को अपने व्यक्तिगत जीवन में स्वच्छता संस्कार एवं आपसी प्रेमभाव बनाए रखना व समाज को हमेशा एक नई दिशा की ओर उन्मुख करने के लिए प्रेरित किया। आभार संस्था प्रभारी ताजवर वहाब ने माना। इस अवसर पर जन शिक्षक कमल सिंह मालवीय, जनशिक्षक लखन सिंह ठाकुर, संस्था प्रभारी ताजवर वहाब, सीमा मालवीय, कुमेर सिंह चौहान, अंकित सोनी, जितेंद्र वर्मा व अन्य गांव के नागरिक उपस्थित थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/sehore/news/mp-news-farewell-with-hard-work-and-dedication-students-choose-their-path-of-success-064013-6787275.html
No comments:
Post a Comment