जिला मुख्यालय से 12 किमी दूर सिद्ध क्षेत्र सोनागिर में चंद्र प्रभु के मोक्ष कल्याण के उपलक्ष्य में पारंपरिक मेला मंगलवार को सुबह से ही प्रारंभ हो जाएगा। मेले में समाजों की रथ यात्राएं निकलेंगी। रात में सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।
सिद्धक्षेत्र सोनागिर संरक्षित कमेटी (न्यास) ने मेले की तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था के लिए अतिरिक्त फोर्स सोनागिर में तैनात कर दिया गया है। कई देश के कोने कोने से लाखों जैन श्रद्धालु सोनागिर के पवित्र स्थलों के दर्शन करने पहुंचेंगे। सोनागिर मेले को देखते हुए रेलवे द्वारा बुंदेलखंड एक्सप्रेस, ग्वालियर-बरौली मेल, उदयपुर-खजुराहो इंटरसिटी और झांसी-इटावा एक्सप्रेस का अस्थाई हॉल्ट 7 से 15 मार्च तक सोनागिर रेलवे स्टेशन पर किया है।
सोनागिर स्थित जैन मंदिर जहां लगेगा मेला।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/datia/news/mp-news-sonagir39s-fair-will-start-from-today-jayakare-will-resonate-070622-6813875.html
No comments:
Post a Comment