चीन में फैल रहे कोरोना वायरस को लेकर प्रदेश में भी अलर्ट जारी किया गया है। जिला अस्पताल में भी कोरोना वायरस को लेकर वार्ड बनाया गया है। सोमवार को जिला अस्पताल में कोरोना वायरस के मरीज को वार्ड में शिफ्ट करने की मॉक ड्रिल की गई। इस दौरान कोरोना वायरस से संक्रमित एक मरीज तैयार किया गया, फिर डॉक्टरों की टीम ने उसे आइसोलेशन में शिफ्ट किया। इसके बाद मरीज का सैंपल लेने की मॉक ड्रिल की।
सिविल सर्जन डॉ. प्रदीप धाकड़ ने बताया स्वास्थ्य विभाग द्वारा अस्पताल में मॉक ड्रिल करने के निर्देश दिए थे। इसके तहत डॉक्टरों की टीम ने किट पहनकर मॉक ड्रिल की। उन्होंने बताया कोरोना वायरस को लेकर अस्पताल में वार्ड भी बनाया है। हालांकि जिले में अभी तक कोरोना वायरस से पीड़िता नहीं मिले हैं, लेकिन एहतियात के तौर पर तैयारी की जा रही है।
बैतूल। कोरोना वायरस की मॉक ड्रिल करते हुए डॉक्टर्स ।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/betul/news/mp-news-mock-drill-doctors-shift-patients-infected-with-corona-virus-to-ward-064048-6762815.html
No comments:
Post a Comment