आने वाले दिनों में रंग गुलाल का त्यौहार होली, रंगपंचमी को देखते हुए भाईचारे के साथ मनाने को लेकर प्रशासन ने थाने परिसर में शांति समिति की बैठक रखी गई। जिसमें सभी समाज के लोगों को शामिल किया गया था। जहां लोगों ने भाईचारे की मिसाल कायम करते हुए मिलजुलकर होली मनाने का निर्णय लिया।
इस अवसर पर विधायक रघुनाथ सिंह मालवीय ने कहा कि होटलों पर मिल रही शराब पर प्रतिबंध लगना चाहिए। कोई किसी के कपड़े नहीं फाड़े। वहीं बैठक में लोगों ने कहा कि टैंकरों के माध्यम से लोगों के घर पर पानी छींटा जाता है। यहां तक कि जो होली का जुलूस देखते हैं उनको भी नहीं छोड़ा जाता है यह बंद होना चाहिए। पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष कैलाश परमार ने कहा कि नपा की जवाबदारी है कि सभी होली दहन के स्थान पर मिट्टी डाली जाए। ताकि रोड खराब न हो। पर्याप्त पानी दिया जाए। वहीं जिला पंचायत अध्यक्ष उर्मिला मरेठा ने कहा कि पुलिस को शराबियों पर भी निगाह रखना चाहिए ताकि कोई शरारती तत्व हिंदू मुस्लिम भाईचारे को बिगाड़ न सके। इसी प्रकार हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष रूपेश राठौर ने कहा कि आष्टा में परंपरागत अलग अलग मोहल्ले में पांच दिनों ही होली मनाई जाती है। जिसको होली से ऐतराज है जहां होली खेली जा रही हो वहां न जाएं।
नगर में हुई शांति समिति की बैठक में मौजूद शहर के गणमान्य लोग।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/sehore/news/mp-news-holi-festival-should-be-celebrated-with-brotherhood-and-unity-063031-6795473.html
No comments:
Post a Comment