Friday, March 6, 2020

योग शिविर में शारीरिक व मानसिक स्वच्छता अपनाने के लिए किया प्रेरित

ककरियाई गांव में निशुल्क पांच दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन

योग शिविर के दौरान योग अभ्यास करते ग्रामीण एवं बच्चे।

आरोन| पतंजलि योग पीठ हरिद्वार के तत्वावधान में योग प्रचारक अजीत यादव के द्वारा आरोन ब्लाक के ग्राम ककरियाई में निशुल्क पांच दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया है। योग शिविर दो सत्रों में किया गया है सुबह योग कक्षा सांयकालीन आरोग्य सभा के रूप में शिविर लगाया गया। सुबह योग की सभी क्रियाएं विधिवत तरीके अभ्यास को करवाया गया।

आरोग्य सभा में विभिन्न घरेलू उपचारों से सभी योग साधक जनों को अवगत कराया जाता है। ग्राम में स्वच्छता अभियान चलाकर सभी को सार्वजनिक स्थलों पर स्वच्छता व योग कर शारीरिक व मानसिक स्वच्छता अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। योग अभ्यास करने से मन प्रसन्न शांत रहता है व तनाव दूर होता है। योग शिविर के दौरान बच्चों के मानसिक व शारीरिक विकास के लिए विद्यालय शिविर व बाल संस्कार शिविर का आयोजन किया गया। योग साधक गणों को बताया गया कि हम आहार के प्रति सूक्ष्म सावधानियां बरतें तो पूर्ण स्वस्थ रह सकते हैं। उच्चारण से नहीं उच्च आचरण से मनुष्य का स्वभाव पता चलता है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Aron News - mp news motivated to adopt physical and mental hygiene in yoga camp


source https://www.bhaskar.com/mp/guna/news/mp-news-motivated-to-adopt-physical-and-mental-hygiene-in-yoga-camp-063020-6795650.html

No comments:

Post a Comment