Wednesday, March 4, 2020

ग्रामीण क्षेत्रों की लाखों की नलजल योजनाएं बनी हैं शोपीस, जिम्मेदार बेखबर


आष्टा| सरकार ने बड़े गांवों में जल संकट को देखते हुए तथा लोगों को साफ स्वच्छ पानी मिले इसके लिए लाखों रुपए की नलजल योजना स्वीकृत की थीं। उनमें सालों बाद भी विभागीय व ग्राम पंचायतों के जिम्मेदारों की लापरवाही के कारण पानी नहीं आ सका है। जो शोपीस बनकर खड़ी हुई हैं। इसी तरह भंवरीकला, बमुलिया रायमल, ग्वाली, अरनियागाजी, गुराडिया, अरोलिया, आमला आदि गांवों में भी नल जल योजना शोपीस बनी हुई हैं। लोगों का कहना है कि अभी ठीक से गर्मी शुरू भी नहीं हुई हैं कि गांवों में पीने के पानी की स्थिति बनने लगी है। गर्मी के आने वाले महीनों में जलसंकट अधिक बढ़ेगा। इस बार पर्याप्त बारिश के बाद अभी तक स्टाप डैम भरे हुए थे, लेकिन वह भी अब सिंचाई के बाद खाली हो चुके हैं। अब किसानों के अलावा ग्रामीण भी जलस्रोत पर निर्भर हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/sehore/news/mp-news-millions-of-water-schemes-in-rural-areas-have-been-made-showpiece-responsible-oblivious-063634-6779039.html

No comments:

Post a Comment