इधर... भोंगर्या की तैयारी, आज पहला हाट
बोरावां | भोंगर्या हाट मंगलवार से शुरू हो रहे हैं। क्षेत्र में कपास, गेहूं व मिर्च के खेतों में मजदूरी कर रहे कुछ परिवार पर्व मनाने के लिए घर लौट रहे हैं। वे खरीदारी करेंगे। यहां मंगलवार पहला हाट पड़ेगा। यहां युवतियों ने परंपरागत ड्रेस व आभूषण पहनकर पर्व की तैयारी की।
झिरन्या | भोंगर्या हाट की शुरुआत 3 मार्च से शुरू हो जाएगी। 7 दिन तक आदिवासी परिवार एकजुट होकर होली पर्व मनाएंगे। मंगलवार को पहला हाट चिरिया में लगेगा। बाजारों में खरीदारी होगी। बांसुरी, ढोल व मांदल की थाप सुनाई पड़ेगी। हाट में खाद्य सामग्री के लिए दुकानदारों ने मीठी सेंव, गाठिए तैयार किए हैं। जयस अध्यक्ष जिंदरसिंह बडोले ने बताया भोंगर्या हाटों में अपराध बढ़ने लगे हैं। पुलिस को जेबकतरों व चकरी-भंवरी के खेल पर रोक लगानी चाहिए।
मंगलवार चिरिया, बुधवार झिरन्या, मोगरगांव, गुरुवार चैनपुर, अंबा, पालदा (पुनर्वास), शुक्रवार धसलगांव, मिटावल, कोठड़ा, शनिवार सांईखेड़ा, कोठाबुज़ुर्ग, पिपरी, रविवार हेलापड़ावा, आभापुरी व सोमवार कराण्या, पाडल्या।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/khargon/news/mp-news-bhongarya-haat-will-take-7-days-from-today-064006-6762951.html
No comments:
Post a Comment