Thursday, March 5, 2020

शांति समिति की बैठक में खुलेआम जुआ चलने का मामला उठाया तो पुलिस ने कुछ देर में 34 हजार का जुआ पकड़ा

दोराबाद में जुए की फड़ के साथ पांच जुआरी पकड़े

गुरुवार को आष्टा थाने में त्योहारों को लेकर शांति समिति की बैठक एसडीएम अंजूू अरूण कुमार व एसडीओपी संजीव पाठक की उपस्थिति में हुई। जिसमें त्योहारों की तैयारियों के साथ ही लोगों ने नगर की प्रमुख समस्याओं को भी प्रमुखता से उठाया। जिसमें पार्वती थाना क्षेत्र के दोराबाद में खुलेआम जुंआ, बाइक चोरी, अवैध शराब का मामले शामिल थे। बैठक के कुछ देर बाद ही पुलिस ने एक जुएं की फड़ पर ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए जुआरियों से 34 हजार नकदी व 52 ताश के पत्ते जब्त किए तथा पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। नगर के कई क्षेत्रों में इस तरह के अनैतिक काम हो रहे हैं।

पुलिस की कार्रवाई भी छोटे जुआरियों तक ही सीमित रहती है। जबकि नगर में बड़े खाईवाल खुलेआम सट्टा चला रहे हैं। पार्वती थाना प्रभारी प्रवीण जाधव ने बताया कि सूचना मिलने पर गुरुवार शाम को दोराबाद में जुआरियों पर कार्रवाई की गई। इसमें 34 हजार रुपए नकद व 52 ताश के पत्ते जब्त किए गए। पकड़े गए आरोपियों में आष्टा निवासी कमल सोनी, इरशाद खां, जुबेर, शेख वाजिद व नासिर को गिरफ्तार
किया गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/sehore/news/mp-news-in-the-meeting-of-the-peace-committee-the-matter-of-open-gambling-was-raised-then-the-police-caught-gambling-of-34-thousand-in-a-while-064006-6787267.html

No comments:

Post a Comment