बाइक पकड़ने में सीसीटीवी कंट्रोल रूम अाैर साइबर टीम की रही अहम भूमिका
गंज पुलिस ने बुधवार को आरोपी का पीछा करके चोरी की बाइक बरामद की। नरेंद्र कुमार राठौर ने थाने में जेएच कॉलेज रोड पर बंधन बैंक के सामने से बाइक चोरी हाेने की शिकायत की।
शिकायत के बाद पुलिस ने तीन घंटे तक तलाशी कर अाराेपी काे बाइक के साथ पकड़ लिया। बाइक चोरी पकड़ने में सीसीटीवी कंट्रोल रूम के अनिरुद्ध यादव और साइबर टीम की सक्रियता रही। गंज टीआई संतोष पटेल ने बताया कॉलेज रोड से बाइक चोरी होने की सूचना मिलने पर पुलिसकर्मियों को बाइक चोर की तलाश में भेजा। फरियादी ने कॉलेज चौराहे पर बाइक दिखने की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने तीन घंटे तक जांच कर कंपनी गार्डन में आरोपी अशोक प्रजापति से बाइक बरामद की। उन्होंने बताया आरोपी अशोक ने किसी दूसरे के घर के सामने बाइक खड़ी कर दी थी और पुलिस को गुमराह कर रहा था। जब पकड़कर उससे कड़ी पूछताछ की तो बाद में आरोपी ने बाइक चोरी कारना कबूल कर लिया। उसके पास से बाइक बरामद की है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/betul/news/mp-news-police-caught-cher-within-3-hours-of-bike-driving-064052-6779418.html
No comments:
Post a Comment