Tuesday, March 17, 2020

बड़ौद का पशु मेला निरस्त, बड़े कार्यक्रमों पर रोक, धारा 144 लागू


कोरोना के संक्रमण से जान माल का नुकसान न हो तथा लोग सुरक्षित रहें। इस बात को ध्यान में रख कर कलेक्टर ने संजय कुमार ने जिले में धारा 144 लागू की है। धारा 144 के बाद सभी प्रकार के सामाजिक, सांस्कृतिक, राजनीतिक, व्यवसायिक, धार्मिक गतिविधियां प्रतिबंधित की गई है।

ऐसे में सभा, सम्मेलन, गोष्ठी, सेमिनार, कार्यशाला, जुलूस, शोभायात्रा, प्रार्थना सभा, धरना प्रदर्शन आदि का प्रतिबंधित रहेगा। विशेष परिस्थिति में अनुमति एडीएम व एसडीएम के यहां से लेना होगी। यह आदेश परिस्थिति अनुसार आयोजन का आदेश देने से इंकार भी किया जा सकता है। कलेक्टर द्वारा जारी किया गया आदेश 17 मार्च से 10 अप्रैल तक लागू रहेगा। आदेश का उल्लंघन करने वाले पर भारतीय दंड संहिता 1860 की धारा 188 के अंतर्गत दंडनीय अपराध की श्रेणी में आने पर अभियोजन की कार्रवाई की जाएगी।

बड़ौद का पशु मेला किया निरस्त: कलेक्टर संजय कुमार ने कोरोना वायरस के संक्रमण से आमजन सुरक्षित रहे। इसके लिए जनपद पंचायत बड़ौद द्वारा लगाया जाने वाला पशु मेला निरस्त किया है तथा जनपद सीईओ मोहन लाल स्वर्णकार को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए हैं।

वायरस के संबंध में बैठक आज: कलेक्टर संजय कुमार ने कोरोना के संक्रमण के संबंध में बुधवार को सुबह 11 बजे अधिकारियों की बैठक भी बुलाई है।

शासकीय स्कूलों में लगे ताले

बड़ौद | बड़ौद ब्लॉक में कोरोना वायरस के चलते शासन के आदेशानुसार स्कूल की छुट्टी तो कर दी गई, लेकिन छृट्टी में स्कूलों के ताले ही नहीं खुले। स्कूलों के शासकीय कार्य भी बंद हो गए । ऐसे में विकासखंड के ग्राम झलारा के शाप्रा वि झलारा के ताले ही नहीं खुले हैं। जबकि बड़ौद विकास खण्ड की 65 पंचायतों में कितने स्कूल हैं । उनका भी इससे अंदाजा लगाया जा सकता है। जबकि कुछ स्कूल खुले रहे और शिक्षकों ने अपने स्कूलों में कार्य किया है।

महिला मंडल ने किए जाप

बेरछा | कोरोना वायरस को लेकर अब लोगो ने देवी देवताओं की शरण में जाना शुरू कर दिया। स्थानीय जैन उपाश्रय बेरछा मंडी में अखिल भारतीय नवकार सेवा संस्थान महिला मंडल शाखा द्वारा कोरोना वायरस की महामारी से बचाव के लिए शांतिनाथ भगवान का सामूहिक जाप किया गया। इस अवसर पर रूचिका जैन, मधु जैन, प्रियंका जैन, मेघा जैन, कौशल्या जैन, गीता जैन, संगीता जैन, सरिता जैन आदि मौजूद थे। उक्त जानकारी मुकेश जैन ने दी।

खराब आद्यान्न पहुंचाने पर कलेक्टर ने लगाई फटकार

आगर मालवा | तेजी से फैल रहे कोरोना पर नियंत्रण करना चुनौती बना हुआ है। स्वास्थ्य विभाग की टीम वायरस के संक्रमण से बचने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां रखें तथा इससे बचाव के लिए लोगों को जागरूक किया जाए। यह बात मंगलवार को कलेक्टर संजय कुमार ने सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा के दौरान कही। उन्होंने विगत दिवस खराब खाद्यान्न पहुंचने के मामले में संबंधित विभाग के अधिकारी को फटकार भी लगाई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/shajapur/news/mp-news-baroda39s-cattle-fair-canceled-ban-on-big-programs-section-144-applied-063043-6864240.html

No comments:

Post a Comment