Friday, March 6, 2020

समाज में योगदान देने वाली 12 महिलाअाें का सम्मान कर 20 पाैधे लगाए


महिलाअाें ने मंदिर परिसर में पाैधाराेपण किया।

बदनावर| नारी शक्ति का पर्याय है। शक्तिपुंज नारी अपनी बुद्धि और संस्कार से अपने घर को स्वर्ग बना देती है। एक जागरूक नारी का किसी भी देश की उन्नति में बहुत बड़ा योगदान होता है।

यह बात शासकीय महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. मीनाक्षी टेलर ने श्री नवकार सेवा संस्था बदनावर शाखा द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में शुक्रवार काे आयोजित कार्यक्रम में कही। उन्होंने अपने बच्चों को घर पर ही संस्कारित करने की बात कही।

कार्यक्रम के प्रारंभ में डॉ. टेलर एवं ग्रुप की महिला सदस्यों ने भगवान आदिनाथजी के चित्र पर दीप प्रज्वलन किया। कार्यक्रम में नगर की विभिन्न संस्थाओं एवं समाज में उत्कृष्ट याेगदान देने वाली 12 महिलाअाें का सम्मान किया। कार्यक्रम में स्थानकवासी, मंदिर मार्गी व दिगंबर जैन समाज के अलावा अग्रवाल, माहेश्वरी, ब्राह्मण, सोनी समाज की महिलाएं एवं लायनेस क्लब की पदाधिकारियाें ने भाग लिया। अंत में पर्यावरण जागरूकता के लिए भौयरा वाले मंदिर में फलदार व छायादा 20 पौधे लगाए। संचालन शीला सराफ ने किया। आभार ग्रुप की अध्यक्ष साधना गोरवाड़ा ने माना।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Badnawar News - mp news honoring 12 women who contributed to society


source https://www.bhaskar.com/mp/dhar/news/mp-news-honoring-12-women-who-contributed-to-society-063049-6794378.html

No comments:

Post a Comment