एनएच 26 ए खुरई-सागर राेड पर नगर से करीब 6 किलोमीटर दूर सिलोधा गांव के पास 17 नवंबर काे दाे बाइक की आमने-सामने से भिड़ंत हो गई थी। जिसमें एक 7 वर्षीय बालिका की माैत हाे गई थी, तीन लाेग गंभीर रूप से घायल हाे गए थे।
जिसमें एक घायल ने सागर जिला चिकित्सालय में इलाज के दाैरान दम ताेड़ दिया। जिससे मृतकाें की संख्या अब दाे हाे गई है। पुलिस के मुताबिक गांधी वार्ड के धर्मेन्द्र अहिरवार पिता घासीराम अहिरवार उम्र 32 वर्ष अपनी बेटी पूर्णिमा अहिरवार उम्र 7 वर्ष, कैलाश अहिरवार उम्र 40 वर्ष निवासी चांदपुर तीनाें बाइक पर जा रहे थे। उनकी बाइक खजराहरचंद निवासी रामकिशन नाैनाचमारी उम्र 25 वर्ष की बाइक से टकरा गई थी।
जिसमें बेटी पूर्णिमा की माैत हाे गई थी, बाकी तीनाें लाेग घायल हाे गए थे। जिन्हें जिला चिकित्सालय भेजा गया था। वहां इलाज के दाैरान रामकिशन नाैनाचमारी पिता मुन्ना नाैनाचमारी उम्र 25 वर्ष, निवासी खजराहरचंद ने दम ताेड़ दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। पुलिस अपराध पंजीबद्ध करने के बाद मामले की जांच कर रही है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/sagar/khurai/news/injured-youth-injured-in-hospital-by-two-bikers-127932770.html
No comments:
Post a Comment