शहर में लगातार चौथे दिन संक्रमितों की संख्या 100 के पार रही। शुक्रवार को कुल 1896 सैंपल की जांच में कुल 122 लोग संक्रमित निकले। इसके अलावा सुपर स्पेशलिटी हाॅस्पिटल में इलाज के दाैरान चार लाेगाें की माैत हाे गई। इनमें ग्वालियर के मोहन सिंह (70) और जनक सिंह (84) शामिल हैं। बाकी दाे लाेगाें में श्योपुर की गुड्डी आदिवासी (35) और रवीना शामिल हैं।
122 संक्रमितों में से जीआरएमसी की वायरोलाॅजिकल लैब की जांच में 53, जिला अस्पताल की जांच में 36 और निजी लैब की जांच में 33 लोग संक्रमित निकले। वहीं शुक्रवार को 73 कोरोना संक्रमितों की अस्पताल से छुट्टी हुई। अब तक 11,877 संक्रमित स्वस्थ होकर अपने घर पहुंच चुके हैं। जिले में संक्रमितों की संख्या 14,854 हो गई है जबकि कोरोना संक्रमण के कारण अब तक 247 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।
7 दिन में 7777 सैम्पल की जांच हुई इनमें 696 लोग संक्रमित पाए गए

शहर में बीते सात दिन में संक्रमण के मामले तेज़ी से बढे हैं। इस दौरान कुल 7777 सैम्पल की जांच हुई। इनमें 696 लोग संक्रमित निकले। संक्रमण की दर 8.94 रही। यहां बता दें कि 14 व 15 नवंबर को केवल 494 सैम्पल की जांच में 145 लोग पॉजिटिव मिले थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/gwalior/news/four-killed-two-from-gwalior-122-new-patients-found-127931697.html
No comments:
Post a Comment