Wednesday, November 4, 2020

सुबह दरवाजा नहीं खोला तो खिड़की से अंदर गए लोग घर में पड़ी थी पीएचई के हैंडपंप मैकेनिक की लाश

सुबह घर का दरवाजा नहीं खोलने पर आसपास के लोगों ने खिड़की से अंदर जाकर देखा तो घर में पीएचई के हैंडपंप मैकेनिक की लाश पड़ी थी। इस पर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव काे पीएम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया।

मामला मंगलवार सुबह करीब 9 बजे आमला लाइन स्थित सर प्रताप स्कूल के पीछे का है।
फरियादी तुलसीराम पिता मेवालाल राठौड़ (38) नि. आमला लाइन ने पुलिस को बताया मेरी किराना की दुकान हैं।

आमला लाइन स्थित मेरे मकान में पीएचई विभाग आलीराजपुर में पदस्थ हैंडपंप मैकेनिक सुनिल पिता रवि दत शुक्ला (58) निवासी गणपत मंदिर राजवाड़ा चौक जिला धार करीब दो साल से किराए से रहते थे।

उनकी पत्नी और बच्चे नहीं थे, वे अकेले रहते थे। वे शराब पीने के आदि थे। मैं सुबह करीब 8 बजे उनके कमरे पर गया तो कमरा अंदर से बंद था। मैंने उन्हें आवाज लगाई दरवाजा भी ठोका लेकिन वे नहीं उठे। इस पर मैंने आसपास के लोगों को बताया। हमने खिड़की से देखा तो शुक्ला बिस्तर पर मृत अवस्था में पड़े थे। ऐसे तो मामला हार्टअटैक का लग रहा है पर पीएम के बाद ही सही कारण पता चलेगा

शुक्ला का शव बिस्तर पर पड़ा हुआ था। प्रथम दृष्टया मामला हार्टअटैक से मौत का लग रहा है। शव को पीएम के लिए भेजा है। रिपोर्ट आने के बाद ही कारण स्पष्ट होगा। फिलहाल मामले में जांच कर रहे हैं।
दिनेश साेलंकी, टीआई, कोतवाली



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/indore/aliraj-pur/news/if-the-door-was-not-opened-in-the-morning-then-the-people-inside-the-window-were-lying-in-the-house-the-body-of-phes-hand-pump-mechanic-127884571.html

No comments:

Post a Comment