पीपल्याहाना इलाके में सब्जी खरीदने गए डॉक्टर दंपती की कार से रॉन्ग साइड से आए एक्टिवा सवार दो युवक टकरा गए। दंपती ने उन्हें देखकर गाड़ी चलाने को कहा तो दोनों ने कार के आगे एक्टिवा लगाई और महिला डॉक्टर को बाहर खींच लिया। पति बीच बचाव करने आए तो 10-12 साथियों को बुलाकर मारपीट शुरू कर दी। महिला डॉक्टर पति को बचाने के लिए चिल्लाने लगीं तो उन्हें सरेराह रेप कर हत्या करने की धमकी दी।
घटना तिलक नगर थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम 6.30बजे की है। महिला डॉक्टर ने एक्टिवा (एमपी 09 एसयू 4614) सवार दो युवक मुकेश गोस्वामी और पुनीत गोस्वामी पर केस दर्ज कराया है। वहीं आरोपियों ने डॉक्टर के खिलाफ बदसलूकी की शिकायत की।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/indore/news/scooter-riding-miscreants-assaulted-doctor-couple-127884570.html
No comments:
Post a Comment