ग्राम रुस्तमपुर में स्टार स्वरोजगार प्रशिक्षण खंडवा द्वारा मप्र डे राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन विकासखंड पंधाना के गांव में गठित 4 स्व सहायता समूह के 35 सदस्यों को 6 दिवसीय सामान्य उद्यमिता विकास कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षित किया गया। जिसमें व्यवसाय प्रारंभ, मार्केट सर्वेक्षण, प्रोजेक्ट रिपोर्ट, प्रभावी संप्रेषण, उद्यमिता की दक्षता आदि को लेकर प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान समूह सदस्यों को आजीविका गतिविधि स्थापित कर अपनी आय बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। समूह सदस्यों को प्रमाण पत्र का वितरण किया गया। इस मौके पर आरसेटी खंडवा से ट्रेनर अल्पना कपूर, ग्राम नोडल सुनील खोटे, जनपद पंचायत पंधाना व समूह सदस्य मौजूद थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/khandwa/news/motivated-to-increase-income-by-establishing-livelihood-activity-127946909.html
No comments:
Post a Comment