शहर सहित जिले में लोगों को ठंड का एहसास होने लगा है। रात के तापमान में ठंडक व दिन के तापमान में आंशिक गिरावट दर्ज हाेने लगी है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि उत्तर भारत से आ रही बर्फीली हवा के कारण तापमान गिर रहा है और शाम से ठंड बढ़ जाती है। वहीं बंगाल की खाड़ी में कम दबाव के क्षेत्र का भी असर है।
सेवानिवृत्त मौसम वैज्ञानिक डाॅ. प्रमाेद दुबे के अनुसार धीरे-धीरे दिन और रात का भी तापमान कम हाेगा। नवंबर में जम्मू कश्मीर के ऊपर पश्चिमी विक्षाेभ का असर रहेगा। इससे पूरे नवंबर और दिसंबर तक कड़ाके की ठंड रहेगी।
यह दाैर जनवरी के आखिरी तक जारी रहेगा। जनवरी में पाला पड़ने का अनुमान है। इसका असर पहले से तीसरे सप्ताह तक रहेगा। दिसंबर के आखिरी और जनवरी के पहले सप्ताह में ओलावृष्टि की भी संभावना है।
शहर में देर रात के बाद मौसम ठंडा हो रहा है और लोगों को सुबह भी ठंड का एहसास हाे रहा है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कुछ दिन बाद माैसम ठंडा हाेने से कड़ाके की ठंड रहेगी।
यह होगा आगे
उत्तर भारत से आ रही बर्फीली हवा के कारण दिन और रात के तापमान में गिरावट आएगी। इस साल ठंड में ला-नीनो का प्रभाव देखने को मिलेगा।
इस कारण से ठंड ज्यादा होगी। उत्तर भारत की पहाड़ियों पर बर्फबारी और बंगाल की खाड़ी में कम दबाव के क्षेत्र के कारण आने वाले दिनों में सर्दी और ठंडक बढ़ेगी।
इससे फसलों को भी फायदा हाेगा। अभी दिन का तापमान अधिक हाेने से फसलों की हाइट नहीं बढ़ पा रही। किसानों को भी समय-समय पर पानी देना पड़ रहा है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/indore/dhar/news/icy-wind-coming-from-the-north-started-feeling-cold-127884550.html
No comments:
Post a Comment