Wednesday, November 4, 2020

तीन दिन बाद खुली कृषि मंडी, 500 ट्रॉलियों से आई उपज, दिनभर में हुई 7 हजार क्विंटल धान की आवक

सांची विधानसभा उपचुनाव के कारण तीन दिन से बंद चल रही कृषि मंडी में बुधवार से फिर खुल गई है। मंडी में नीलामी होने की जानकारी मिलते ही मंगलवार की शाम से ही धान से भरी ट्रैक्टर-ट्रालियों का आना प्रारंभ हो गया था। चुनावी सभाओं के कारण धान से भरी ट्रैक्टर ट्रालियां पहले पॉलीटेक्निक कालेज के पास खड़ी करवाई जा रही थी, लेकिन अब इस कालेज को स्ट्रांग रुम बना देने से धान की ट्रालियों को फिर से दशहरा मैदान पर ही खड़ा करवाना प्रारंभ कर दिया है । बुधवार को यहां पर कल रात से लेकर सुबह तक धान से भरी 500 से अधिक ट्रैक्टर-ट्रालियां आकर खड़ी हो गई थी ।
मंडी के कर्मचारी और व्यापारी नीलामी के लिए पहुंचे। व्यापारियों ने धान देखकर उसे खरीदना प्रारंभ कर दिया। इस दौरान व्यापारियों ने 2000 से लेकर 2550 रुपए प्रति क्विंटल के भाव लगाकर धान की खरीदी की। नीलामी होने के बाद किसान अपनी ट्रालियों को व्यापारी की दुकान पर लेकर पहुंचे और वहां पर उसे तुलवाया।

किसानों को तेज सर्दी में गुजरना पड़ रही है रात
दशहरा मैदान पर धान बेचने के लिए आए गीतगढ़ के किसान दशरथ धाकड़, सुनील धाकड़ और प्रवीण प्रजापति ने बताया कि कल रात 12 बजे वे यहां पर धान से भरी ट्राली लेकर आ गए थे । रात भर ट्राली पर ही रात गुजारी । रात में सर्दी ज्यादा होने से घास, कचरा जलाकर उससे बचने का प्रयास किया । इन्होंने बताया कि मंडी में धान के रेट भी अच्छे नहीं मिल रहे है, जिससे लागत भी नहीं निकल रही है। काबूला गांव के सलमान खां की तरह कई किसन थे जो एक रात पहले ही मंडी में आ गए थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
After three days, the agricultural market opened, the produce from 500 trolleys, 7 thousand quintals of paddy arrived in a day.


source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhopal/raisen/news/after-three-days-the-agricultural-market-opened-the-produce-from-500-trolleys-7-thousand-quintals-of-paddy-arrived-in-a-day-127884553.html

No comments:

Post a Comment