Monday, November 23, 2020

बकाया वसूलने विंड पावर प्लांट की मशीनें दो घंटे बंद कीं

सैलाना के पास ग्राम भैंसाडाबर में बकाया रुपए वसूलने के लिए उज्जैन निवासी आरोपियों ने विंड पावर की लाइटें बंद कर दी। आपसी बातचीत के बाद दो घंटे बाद स्विच ऑन किया। पवनचक्की बंद रहने के कारण दो घंटे तक बिजली का उत्पादन नहीं हुआ। सैलाना थाने में प्रकरण दर्ज किया है।

धामनोद चौकी प्रभारी सब इंस्पेक्टर निर्भयसिंह भूरिया ने बताया सीमन्स गमेसा कंपनी का विंड एनर्जी पावर प्लांट लगाने का काम 2016 में उज्जैन की ठेकेदार कंपनी छैया कंस्ट्रक्शन ने किया था। ठेकेदार कंपनी से पिपलिया आंबा (उज्जैन) निवासी करणीसेना के शिवप्रताप सिंह उर्फ बबलू बना और अन्य युवकों ने भी निर्माण का ठेका लिया था। निर्माण पूरा होने के बाद ठेकेदार कंपनी ने प्लांट सीमंस गमेसा कंपनी को सौंप दिया। ठेकेदार कंपनी ने युवकों को निर्माण कार्य के रुपयों का भुगतान नहीं किया। भुगतान की बात को लेकर पिपलियाआंबा के युवकों ने भैंसाडाबर स्थित सीमंस गमेसा के प्लांट जाकर रुपयों के लिए तगादा किया तो कंपनी के अधिकारियों ने कहा छैया कंस्ट्रक्शन कंपनी उन्हें भुगतान करेगी तो वे युवकों को रुपए दे देंगे। आक्रोशित युवकों ने प्लांट की पवन चक्की बंद कर दी।

करीब दो घंटे तक पवन चक्की बंद रही जिससे विद्युत उत्पादन बंद रहा व कंपनी को घाटा उठाना पड़ा। युवकों के जाने के बाद कंपनी के कर्मचारियों ने पवन चक्की वापस चालू की। कंपनी की शिकायत पर सैलाना थाने में शिव प्रताप सिंह उर्फ बबलू बना के साथियों के खिलाफ जबरन घुसने, नुकसान करने तथा अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Machines of wind power plant to recover dues stopped for two hours


source https://www.bhaskar.com/local/mp/ratlam/news/machines-of-wind-power-plant-to-recover-dues-stopped-for-two-hours-127942462.html

No comments:

Post a Comment