26 नवंबर को जेसी बैंक चुनाव में मतदान होना है। इसे लेकर सोमवार को वेस्टर्न रेलवे एम्पलाइज यूनियन और वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ, पश्चिम रेलवे कर्मचारी परिषद सहित अन्य संस्थाओं ने उम्मीदवार ने पुरजोर जनसंपर्क किया। गुरुवार को सुबह 7 से शाम 7 बजे तक वोटिंग होगी। 27 को परिणाम आ जाएगा।
वेस्टर्न रेलवे एम्पलाइज यूनियन
प्रत्याशी सुनील चतुर्वेदी और रंजीता वैष्णव ने सोमवार को दाहोद में जनसंपर्क सहायक संगठन मंत्री सुशांत भारती व वर्कशॉप शाखा सचिव संजय कपूर के नेतृत्व में जनसंपर्क किया। इसमें बिजली, इंजीनियरिंग, सीनियर सेक्शन इंजीनियर, रेलवे हॉस्पिटल, रेलवे स्टेशन, आरपीएफ थाना, एसएनटी और रेलवे कॉलोनी में पहुंचे। इस दौरान चतुर्वेदी को मोटरसाइकिल तथा वैष्णव को ऑटो रिक्शा पर मोहर लगाकर विजय बनाने की अपील की। मंडल प्रवक्ता अशोक तिवारी ने बताया कि मंडल मंत्री मनोहर सिंह बारठ साथ रहे। शाम को न्यू व ओल्ड ग्लोबस, महेश नगर, रेल नगर में कर्मचारियों के घर पहुंचे।
वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ
सोमवार को डीजल शेड, डीआरएम कार्यालय, पीडब्लूआई साउथ रतलाम, एसएसई केबल साउथ और स्टेशन परिसर में मंडल मंत्री बीके गर्ग के नेतृत्व में जनसंपर्क किया। मीडिया प्रभारी गौरव दुबे ने बताया इस दौरान प्रत्याशी नीलम कौर, वाजिद खान भी साथ थे। इस दौरान रेलवे कॉलोनी में घर-घर जाकर कर्मचारियों से मिले। मंडल मंत्री गर्ग ने बताया कि बैंक के सदस्य मतदाता जागरूक हैं जो काम करने वाली संस्था को ही समर्थन करेंगे। सहायक मंडल मंत्री दीपक भारद्वाज, प्रमोद व्यास, प्रताप गिरी, हिमांशु पिटारे सहित अन्य साथ रहे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/ratlam/news/jc-bank-election-now-candidates-seeking-door-to-door-support-127942404.html
No comments:
Post a Comment