प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष अशोक सिंह के रिश्तेदारों के मैरिज गार्डन पर बने भवन काे ताेड़ने के विरोध में सड़काें पर उतरी कांग्रेस ने शुक्रवार को 12 स्थानाें पर राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के फोटो लगे पुतले फूंके। पुतलों को जलाने से राेकने के लिए पुलिस ने हर जगह मोर्चा संभाला था फिर भी कांग्रेसियाें ने सभी जगहाें पर पुतला दहन कर दिया।
कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. देवेंद्र शर्मा ने बताया कि भाजपा सरकार, राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया प्रशासन का उपयोग कर पार्टी नेताओं के खिलाफ षड्यंत्र पूर्वक कार्रवाई करा रहे हैं। जिसके खिलाफ अब शनिवार को दोपहर 12 से 2 बजे तक फूलबाग चौराहे पर धरना दिया जाएगा। यदि फिर भी भाजपा द्वेषपूर्ण कार्रवाई से बाज नहीं आई तो ग्वालियर बंद और जंगी प्रदर्शन किया जाएगा। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के भी ग्वालियर आने की संभावना है।
छप्परवाला पुल: पुलिस ने कांग्रेसियों से पुतला छीनने का प्रयास किया तो कांग्रेस नेताओं ने पहले से जल रहे पुतले पर पेट्रोल डाल दिया। जिससे पास ही खड़े शहर अध्यक्ष डॉ. देवेंद्र शर्मा का हाथ हल्का सा चपेट में आ गया।
गाेल पहाड़िया तिराहा: यहां कांग्रेस नेत्री रश्मि शर्मा पुतला दहन करने वाली थीं तभी सादा कपड़ाें में पहुंचे 3 पुलिसकर्मी पुतला छीनकर भागे और उनसे पुतला छीनकर रश्मि ने आग लगा दी, इससे उनका उल्टा हाथ आग की चपेट में चला गया।
बारादरी चौराहा: विधायक सतीश सिकरवार ने पुलिसकर्मियों से पुतला छीनकर जलाया और बाद में पुलिस ने आग बुझाई।
स्टेट बैंक चाैराहा: प्रदेश कांग्रेस के महासचिव सुनील शर्मा ने पुलिसकर्मी के हाथ से पानी की बाल्टी फैलवाई और इसके बाद पुतला जलाया।
इंदरगंज चाैराहा: यहां कांग्रेस नेता दाे पुतले गाड़ी में रखकर लाए थे। जब एक पुलिसकर्मी एक पुतला लेकर भाग गया ताे दूसरे में आग लगा दी।
जिलाध्यक्षाें के एक-दूसरे पर आराेप-प्रत्याराेप
प्रशासन द्वारा भू-माफिया के खिलाफ की जा रही कार्रवाई को विरोध करना कांग्रेस की ओछी मानसिकता को दर्शाता है। सत्ता में रहते हुए जब कांग्रेस ने भाजपा नेताओं पर कार्रवाई की थी तब ये नेता कहां थे? भाजपा की चेतावनी है कि कांग्रेस ऐसी ओछी हरकतें करने से बचें। ऐसे प्रदर्शन कर भू-माफिया को पार्टी संरक्षण देने का काम न करे।
- कमल माखीजानी, भाजपा शहर अध्यक्ष
कांग्रेस सरकार ने जब माफिया के खिलाफ अभियान चलाया तो भाजपा नेताओं ने ही कलेक्टोरेट पर ज्योतिरादित्य सिंधिया को माफिया कहा था, फिर सत्ता में आने पर भाजपा कार्रवाई क्यों नहीं करती? रही बात ओछी मानसिकता की तो भाजपा नेता भूतेश्वर मंदिर के दिवंगत पुजारी परिवार को सिंधिया के इशारे पर बेघर कर सड़क पर छोड़ देने के मामले में भी अपनी मानसिकता लोगों को बताएं।
- डॉ. देवेंद्र शर्मा, कांग्रेस शहर अध्यक्ष
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/gwalior/news/congress-burnt-scindias-effigy-at-12-places-amidst-chaos-from-the-police-leaders-also-burnt-hands-127931559.html
No comments:
Post a Comment