मक्सी रोड स्थित उंडासा तालाब के समीप रविवार शाम युवक की चाकू से कई वार करते हुए दौड़ा-दौड़ाकर हत्या कर दी। युवक ऑटो चलाता था और सुबह से घर से निकला था। उसे शराब और गांजे की लत थी। मौके पर उसका ऑटो भी नहीं मिला। पुलिस ने हत्या को लेकर परिचितों पर ही आशंका जताई है। सोमवार सुबह तक खुलासा हो जाएगा। मृतक की शिनाख्त बजरंगनगर निवासी सचिन सेमरे 35 साल के रूप में हुई है।
गांव के लोगों की सूचना पर चिमनगंज मंडी थाने के अधिकारी मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने ही यह भी बताया कि युवक लहूलुहान अवस्था में दौड़ रहा था और कुछ दूर जाकर गिर गया। एफएसएल अधिकारी डॉक्टर प्रीति गायकवाड़ भी घटनास्थल पर जांच करने के लिए पहुंची। मृतक के शरीर पर चाकू के करीब सात वार बताए गए है जिसमें तीन वार पेट व सीने पर है। शेष दोनों हाथ पर हुए है। हमलावर दो से तीन हो सकते है। युवक ऑटो एमपी 13 आर- 2139 चलाता था वह भी मौके पर नहीं मिला। घटना स्थल से कुछ दूर उसकी चप्पल व मोबाइल मिला है। मोबाइल का लॉस्ट कॉल दाेेस्त को किए हुए था। साइबर टीम कॉल डिटेल चेक कर रही है। सोमवार तक हत्या की गुत्थी सुलझ जाएगी। मंडी पुलिस ने बताया कि युवक के कुछ नशेड़ी दोस्तों की तलाश की जा रही है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/ujjain/news/auto-driver-killed-near-undasa-pond-seven-stab-wounds-on-stomach-and-chest-127693858.html
No comments:
Post a Comment