पात्रता पर्ची के लिए अब लोगों को भटकना नहीं पड़ेगा। कलेक्टर कर्मवीर शर्मा ने पात्रता पर्ची के लिए कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुँचने वाले लोगों से आग्रह किया है कि नागरिक पात्रता पर्ची से संबंधित कार्य के लिये नगर निगम के जोन कार्यालयों में संपर्क करें। वहीं एम-राशन मित्र एप से भी पात्रता पर्ची डाउनलोड की जा सकती हैं। कलेक्टर ने नगर निगम के सभी संभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे पात्रता पर्ची से संबंधित कार्य को सुविधाजनक ढंग से करायें।
साथ ही संभागीय अधिकारी यह भी ध्यान रखें कि पात्रता पर्ची से जुड़े काम के लिए कोई व्यक्ति अनावश्यक रूप से न भटके। नगरीय निकायों के आवेदनों की अपील लोकसेवा केन्द्र के माध्यम से जिला आपूर्ति नियंत्रक को की जा सकती है। इसके अलावा पात्रता पर्ची, डुप्लीकेट पर्ची जारी करने व पर्ची में नाम सुधार करने, नाम जोड़ने, काटने तथा पात्रता पर्ची में पता परिवर्तन आदि काम जोन कार्यालय से होंगे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/jabalpur/news/eligibility-slips-should-be-made-from-zone-offices-requests-from-people-reaching-collectorate-office-127751633.html
No comments:
Post a Comment