पुलिस ने मंगलवार की शाम करीब 7 बजे नगर के कंठी मुहाल निवासी एक 30 वर्षीय आरोपी को 12 बोर का देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस तथा एक 315 बोर कट्टा एवं 10 जिंदा कारतूस लिए गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने बताया कि कंठी मुहाल निवासी बड़े महाराज उर्फ कमलाकांत पाठक पिता शिवदास पाठक उम्र 30 वर्ष पर कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस ने बताया कि आरोपी बड़े महाराज ने सोमवार को मुहल्ले के ही हरीशंकर अहिरवार पर हत्या के प्रयास में कट्टे से फायर किया था। रिपोर्ट पर उसके खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया था। उसे गिरफ्तार करने में एसडीओपी पीएम प्रजापति की भूमिका रही।
थाना प्रभारी केबी आर्य ने बताया कि सोमवार को मुखबिर की सूचना पर नगर के अक्टोहा रोड पर श्रीहनुमान मंदिर के पुजारी पूरन महाराज उर्फ शांतिलाल पिता चिरौंजीलाल उपाध्याय निवासी विदिसा हाल निवास कंठी मुहल्ला लवकुशनगर के कब्जे से सूखा गांजा एक किलो का पैकेट और जमीन में 5 गांजे के पौधे जब्त किए गए थे। जिसका वजन करीबन डेढ़ किलो है। आरोपी के विरुद्ध धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्ध किया गया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/sagar/chhatarpur/news/police-arrested-aarappi-for-attempted-murder-127677073.html
No comments:
Post a Comment