Thursday, September 3, 2020

पिछले साल अगस्त-सितंबर में आई बाढ़, इस बार औसत से पीछे

मानसून सीजन का आधा से अधिक समय बीत गया है। अब जिले में सितंबर माह में तेज बारिश का सभी को इंतजार है। पिछले वर्ष अगस्त के अंतिम सप्ताह व सितंबर के 15 दिन में हुई बारिश से बाढ़ के हालात बने थे। इस बार अब तक के मानसून सीजन में लगातार झड़ी नहीं लगी है। इसके कारण जिला औसत बारिश से 25 फीसदी पिछड़ा हुआ है। जून से अगस्त तक हुई बारिश में जुलाई में माह की औसत बारिश भी नहीं हुई। इसके कारण जिले के डैम, तालाब अब तक खाली पड़े हुए है।
प्रदेश के कई जिलों में अगस्त के अंतिम सप्ताह में लगातार हुई बारिश से बाढ़ के हालात बने। समीपवर्ती मंदसौर जिले में भी अच्छी बारिश हुई। लेकिन इस बार नीमच जिले में मानसून कमजोर रहा। जून की प्री-मानसून बारिश तथा 22 जून को मानसून की दस्तक के समय अच्छी बारिश हुई थी। इससे जून माह की औसत 101.60 मिमी के मुकाबले 141 मिमी पानी गिर गया था। जुलाई में मानसून की बेरुखी रही और औसत से करीब 106 मिमी पानी कम गिरा। अगस्त के 22 दिन हुई बारिश से इस माह में औसत करीब 54 मिमी अधिक बारिश हुई। अब जिले को सितंबर माह से उम्मीद है कि तेज बारिश का दौर आए और जिले की औसत का आंकड़ा पूरा होने के साथ डैम, तालाब भी लबालब हो जाए। ताकि रबी फसल की सिंचाई में परेशानी नहीं आए और गर्मी में जिले को जलसंकट का सामना नहीं करना पड़े।

जिले में 1 जून से सितंबर तक हुई बारिश
माह औसत बारिश पानी गिरा % कम/ज्यादा

जून 101.60 मिमी 141 मिमी +28%
जुलाई 264.5 मिमी 152.3 मिमी -42.5%
अगस्त 258.8 मिमी 313.3 मिमी +17.4%
सितंबर 138.9 मिमी 1 मिमी -99.3 %

5 दिन से नहीं हुई बारिश
अगस्त के अंतिम दो दिन और सितंबर में अब तक बारिश नहीं हुई। हालांकि गुरुवार को सुबह से बादल छाए रहे। तेज बारिश की उम्मीद थी। लेकिन लोकल सिस्टम एक्टिव नहीं होने के कारण बादल बिना बरसे ही चले गए। शाम चार बजे तेज धूप निकल गई। इसके बाद मौसम साफ हो गया।
आगे क्या: मौसम विभाग भोपाल द्वारा अलर्ट जारी किया है। इसमें नीमच-मंदसौर जिले में 3 सितंबर की रात से अगले 24 घंटे में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। नीमच के लिए मानसून में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Last August-September floods, this time below average


source https://www.bhaskar.com/local/mp/ratlam/neemuch/news/last-august-september-floods-this-time-below-average-127684119.html

No comments:

Post a Comment