बस स्टैंड स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान के सामने गुरुवार सुबह एक व्यक्ति मृत अवस्था में मिला। मौके पर भीड़ को देख मनासा के भेरूसिंह पिता वेस्ता रुका। वह अपनी बेटी को कोचिंग छोड़ने आया था। जब भीड़ में जाकर देखा तो अपने परिवार के थावरा पिता जालु मईड़ा (52) निवासी मनासा को मृत अवस्था में पाया। जिसकी सूचना भेरूसिंह ने थाने पर की। सूचना मिलते ही एएसआई प्यारसिंह अलावे घटनास्थल पर पहुंचे और शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए सैलाना के स्वास्थ्य केंद्र भेजा। मृतक थावरा शराब का आदी था।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/ratlam/news/manasa-man-found-dead-in-shivgarh-127751647.html
No comments:
Post a Comment